छत्तीसगढ़

कोरिया : कलेक्टर लंगेह ने वजन त्यौहार जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

1 सितंबर से 13 सितंबर तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा वजन त्यौहार का आयोजनकोरिया, 01 सितम्बर 2023कुपोषण को दूर करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ कितने बच्चों को मिल रहा है और कितने बच्चे कुपोषण से निजात पा चुके हैं। इसका पता लगाने के लिए जिले में वजन त्यौहार मनाया जा रहा है। जन-जन को कुपोषण के प्रति जागरूक करने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।01 सितंबर से शुरू होने वाले यह वजन त्यौहार 13 सितंबर 2023 तक चलेगा। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में चलने वाले इस वजन त्यौहार में 0 से 06 वर्ष के बच्चों का वजन कर कम वजन वाले बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा तथा उनके कुपोषण स्तर की जांच कर बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार वितरण करने के साथ पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी जाएगी।   जिले में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु परियोजना बैकुण्ठपुर अंतर्गत 101 कलस्टर एवं परियोजना सोनहत अंतर्गत 32 कलस्टर में चिन्हांकित आंगनबाडी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर लंगेह द्वारा वजन त्यौहार कार्यक्रम के सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन तथा मैदानी अमलों को निर्देशित किया गया है। साथ ही वजन त्यौहार में चलित वाहन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा जो कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिनांक 01 से 07 सितम्बर 2023 तक भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। कुपोषण विषय पर जनजागरूकता में वृद्धि लाने के लिए विशेष कार्य किए जायेंगे। जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में पृथक-पृथक कुपोषण की वर्तमान स्थिति की जानकारी तैयार करते हुए कुपोषण कम करने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

kgnews

Recent Posts

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी…

36 minutes ago
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल ला रही बदलाव, हरी खाद अपनाकर आत्मनिर्भर खेती की राह पर बढ़ रहे किसान

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल ला रही बदलाव, हरी खाद अपनाकर आत्मनिर्भर खेती की राह पर बढ़ रहे किसान

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्राकृतिक, जैविक और टिकाऊ कृषि…

37 minutes ago
जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर  नगर निगम और यूएन वूमेन के सांझा प्रयास से "सेफ सिटीज एंड सेफ पब्लिक…

56 minutes ago
रातापानी बफर जोन में बड़ा वन घोटाला? 680 पेड़ों की अनुमति, कट गए हजारों; मानसून सत्र में गूंजेगा मामला

रातापानी बफर जोन में बड़ा वन घोटाला? 680 पेड़ों की अनुमति, कट गए हजारों; मानसून सत्र में गूंजेगा मामला

भोपाल  रायसेन जिले की ग्राम पंचायत समनापुर कला में कथित रूप से हजारों हरे-भरे पेड़ों…

1 hour ago
चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

 इंदौर  मानसून सक्रिय होते ही जंगलों को हरा-भरा बनाने करने की कवायद तेज हो गई…

1 hour ago
बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…

2 hours ago