छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में ठंड होगी प्रचंड, जानें कब बदलेगा मौसम

रायपुर: फेंगल तूफान का असर खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने लगा है। इससे अब रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर रहेगा। इससे राज्य के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। वहीं, बस्तर में अगले तीन दिन हल्के बादल रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तूफान और उसका असर खत्म होने के बाद समुद्र में बने सिस्टम से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश और बादल रहे, जिससे दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।

आज बादल छाए रहने की संभावना है। दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास ही रहेगा। लेकिन रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मंगलवार को दिन का तापमान 30 डिग्री पहुंच गया, जो नॉर्मल से 1.5 डिग्री अधिक था। सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है यहां न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है। मंगलवार को बलरामपुर में रात का तापमान 10.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सरगुजा में रात का तापमान 15.6 डिग्री रहा। सूरजपुर में 13.9 डिग्री, कोरिया में 13.9 डिग्री टेंपरेचर रहा।

kgnews

Recent Posts

पासपोर्ट सत्यापन को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन

पासपोर्ट सत्यापन को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन

भोपाल आमजन को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराने तथा…

10 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

रायपुर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

15 minutes ago
छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप

छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

20 minutes ago
पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा

पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा

रायपुर  छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका,…

20 minutes ago
प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के लिए योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पशुपालक तक पहुँचाएं : प्रमुख सचिव उमराव

प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के लिए योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पशुपालक तक पहुँचाएं : प्रमुख सचिव उमराव

भोपाल  प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, किसानों, पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और…

25 minutes ago
सरदार सरोवर परियोजना पर हुए ऐतिहासिक समझौते से सहकारी संघवाद होगा सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सरदार सरोवर परियोजना पर हुए ऐतिहासिक समझौते से सहकारी संघवाद होगा सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में…

30 minutes ago