रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज (आदिवासी) के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश मिरी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के श्री बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 28 जनवरी को आयोजित ‘‘सामाजिकजनों से मुलाकात एवं सम्मान समारोह‘‘ में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री एवं कंवर गौरव विष्णु देव साय को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिकजनों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के अनेक पदाधिकारी तथा सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…
रायपुर केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…
भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…