छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर के बाद पड़ेगी ठंड…

रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक बस्तर संभाग के जिलों में नमी की वजह से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। 15 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। दिन और रात का तापमान सामान्य से कुछ अधिक रह सकता है।

मंगलवार की बात करें तो, रायपुर सबसे गर्म जिला रहा। यहां दिन का तापमान 33 डिग्री तक पहुंचा था। वहीं सबसे कम तापमान अंबिकापुर में रहा। यहां रात का पारा 14.2 डिग्री तक गिरा था।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी आने लगी है। इसका असर बस्तर के कुछ हिस्सों में रहने के कारण रात का तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि, रायपुर में इसका असर नहीं होगा।

रायपुर समेत कई शहरों के आउटर इलाकों में रात और सुबह के समय हल्की ठंड लगने लगी है। रायपुर में सोमवार को रात का तापमान 21.2 डिग्री था जो मंगलवार को गिरकर 19.7 डिग्री पहुंच गया है। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है।

15 नवंबर के बाद आएगी ठंड

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 15 नवंबर के आसपास ही रात के तापमान में थोड़ी कमी आने से ठंड महसूस होगी। फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा। मौसम में अभी थोड़ी ज्यादा नमी है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में कमी नहीं आ रही है।

kgnews

Recent Posts

खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

रायपुर  भारत सरकार और राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ के कोरबा जिले में खरीफ वर्ष…

23 minutes ago
भोपाल में हुआ ‘पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन

भोपाल में हुआ ‘पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन

भोपाल  ‘मेनस्ट्रीमिंग-एलआईएफईः पर्यावरण अनुकूल टिकाऊ शहरी आवासों का निर्माण’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल…

38 minutes ago
वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल पटेल

वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि वैज्ञानिक आधुनिक कृषि तकनीक का व्यवहारिक अनुभव…

1 hour ago
मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण

मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…

1 hour ago
जनहित हमारी सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनहित हमारी सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में…

1 hour ago
सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी सुरेंद्र पाण्डेय (मुन्ना भैया) का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी सुरेंद्र पाण्डेय (मुन्ना भैया) का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बिलासपुर  स्थानीय श्विजयपुरम निवासी शासकीय सेवा से सेवा निवृत  सुरेंद्र पाण्डेय  (मुन्ना भैया)  66 वर्ष,…

1 hour ago