देश-विदेश

छत्तीसगढ़ में ठंड से लोग बेहाल, जानें मौसम का हाल

देशभर के कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे के साथ कोल्ड वेव का डबल अटैक देखने को मिल रहा है, जिसके चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम में अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में 20-22 दिन कोल्ड वेव का अनुमान है। खराब मौसम के चलते दिल्ली में 300 फ्लाइट लेट चल रही है तो वहीं, जम्मू-कश्मीर में सड़कें बंद हो गई हैं। इधर, तमिलनाडु के ऊटी में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। वहीं, एवलांच भी हुआ है।

मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। भोपाल सहित प्रदेश के 14 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली। बता दें कि भोपाल में दिन का पारा 21.4 डिग्री तो वहीं, रात का पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD द्वारा राजधानी भोपाल के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई जा रही है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर-चंबल, महाकौशल और विंध्य संभाग सहित 24 जिलों में माध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में है। पूरे संभाग में शीतलहर चल रही है। प्रदेश में अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंडी और बढे़गी। हालांकि अभी दो दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

1 hour ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

2 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

2 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

2 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

2 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

3 hours ago