रायपुर। दंतेवाड़ा में महिला-पुरुष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोड़ में युवक-युवती की लाश मिली है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा जिले के पातररास और कुम्हाररास में युवक ने पलंग पर रस्सी बांधकर आत्महत्या की है.
वहीं महिला की लाश मकान के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. एक ही दिन में दो अलग-अलग जगह आत्महत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस और फारेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची है.
वहीं राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोड़ में युवक-युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. दोनों ही डोंगरगांव क्षेत्र के रहने वाले हैं. परिजनों ने तीन दिन पहले गुम इंसान का मामला दर्ज कराया था. बताया जा रहा कि लाश लगभग 4 से 5 दिन पुरानी हो चुकी है. पुलिस और फारेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
राजनांदगांव | विश्व पर्यावरण दिवस पर शनि देव धाम परिवार ने पहले लगाए गए पौधों…
राजनांदगांव , शहर में हर रविवार होने वाली मस्ती की पाठशाला लोगों के लिए स्वस्थ…
राजनांदगांव| शहर से लगे फरहद बाइपास की हालत लगातार खराब होती जा रही है। बाइपास…
तुमड़ीबोड़ , ग्रामवासियों द्वारा सुशासन तिहार के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र…
राजनांदगांव , जिले के गांवों में बारिश का पानी बचाने युद्ध स्तर पर मुहिम जारी…
राजनांदगांव | शहर के कई रास्तों और मेडिकल कॉलेज रोड में सड़क के बीच सूखे…