छत्तीसगढ़

छुईखदान : रानी मंदिर में द्वितीय अगहन वृहस्पति में सामूहिक पूजा

छुईखदान — छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय त्योहारों में द्वितीय अगहन वृहस्पति पूजा 28 नवम्बर 2024 गुरुवार  को  रानी मंदिर छुईखदान में महिलाओं द्वारा सामूहिक पूजा अर्चना किया गया ।  मंदिर समिति के संरक्षक  लतारानी  लाल जे के वैष्णव ने जानकारी दी कि महिलाएं घर में पूजा कर रानी मंदिर में प्रतिष्ठित मां लक्ष्मी जी कलश , धान की बाली , रखिया कांदा , की सामूहिक पूजा कर कथा वाचन हुंकारु  अनिवार्य रूप से देकर भोग लगाती हैं । पूजा से पहले बुधवार की शाम से ही घर की साफ-सफाई , मंदिर परिसर की साफ-सफाई गोबर से लीपकर चौक रंगोली मुख्य द्वार से पूजा स्थल तक चूना छुही से चौंक बनाकर विशेष रूप से मां लक्ष्मी जी के पद चिन्ह को चावल के आटे के घोल से बनाकर हल्दी चावल पुष्प फूल चढ़ाकर दीपक जलाते हैं । गुरुवार के दिन सुबह दोपहर शाम तीन समय पूजा होती है जिसमें कथा श्याम बाला , जगन्नाथ बलभद्र , नल दमयंती , सीरिया पीरिया ब्राम्हण कन्या की कथा , सहस्त्र कमल दल चौंक पर होता है । भोग में मीठा चीला , बोबरा, मालपुआ ,हल्वा , खीर , तिलगुंजिया , पूरनपूडी  का भोग लगाकर  मां लक्ष्मी जी की सामूहिक भजन कीर्तन करते हैं । इस अवसर पर रोहिणी शर्मा , रंजना गजेन्द्र सोनी , प्रमिला जंघेल , संगीता संजय वैष्णव , कुमारी श्रीवास , काजल तम्बोली, सीमा अनिल राजपूत पुजारी ,मिथिला ठाकुर, पार्वती यादव , लतारानी वैष्णव , जमुना यादव, सुप्रिया महोबिया, राखी , पूजा ,रेणू , रानू ,रीनू महोबिया , ललिता यादव ,  दिव्या प्रधान, आकांक्षा उपाध्याय , चन्द्रकला अशोक नामदेव , रोहिणी शर्मा ,मधु राजपूत , ममता महोबिया , गुड्डी महोबिया , रानू महोबिया , निशा नामदेव , दामिनी , आरती भुनेश्वरी , वीणा  , नंदनी , रजमत सहित बड़ी संख्या में भक्त महिलाएं उपस्थित रहतीं हैं। इस वर्ष 2024 में चार अगहन वृहस्पति पूजा होगी , अंतिम अगहन वृहस्पति पूजा पश्चात 12 दिसम्बर 2024 को भंडारा प्रसाद वितरण किया जायेगा ।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

10 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

11 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

11 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

11 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

11 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

11 hours ago