नारायणपुर बाजार में सामान खरीदने आए दो युवकों को तीन दंबग डरा धमकाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर बाजार से दूर ले गए। यहां दबंगों ने एक युवक पर चाकू से वार कर दिया। वहीं, दूसरा युवक फरार हो गया। इसके बाद आरोपी घायल युवक को घटनास्थल पर ही छोड़कर चले गए। घायल अवस्था में युवक किसी तरह सड़क पर पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे अस्पताल भेजा। घायल को नारायणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे मेकाज रेफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि दुग्गाबेंगल निवासी संदीप उसेंडी (19) पुत्र मंगलूराम अपने एक परिचित अर्जुन के साथ नारायणपुर बाजार में सामान खरीद रहा था, तभी तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार पहुंचे। तीनों युवकों ने सब्जी खरीद रहे संदीप और अर्जुन को जबरन उसी बाइक पर बिठाकर बारंडा जियो टावर के पास जंगल में ले गए। यहां एक युवक ने जैसे ही संदीप को चाकू मारा, उसके साथ वहां मौजूद अर्जुन भाग निकला।
आरोपी भी संदीप के गले व पेट में चाकू मारने के बाद वहां से फरार हो गए। घायल किसी तरह जंगल से मुख्य मार्ग तक पहुंचा, जहां घायल को देख कुछ लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल को इलाज के लिए नारायणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद युवक की पहचान के लिए कुछ लोगों ने दुग्गाबेंगल वाट्सएप ग्रुप में घायल का फोटो डाला। दोस्तों ने घायल संदीप को पहचानने के बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए मेकाज में भर्ती कराया।
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…
भोपाल खिवनी अभयारण्य, देवास में आपसी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए नर बाघ…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को जर्मनी के 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय…
भोपाल मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में शुक्रवार को वित्त विभाग के अधिकारियों और…
रायपुर सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय…