बढ़ते प्रदूषण की समस्या से लोगों को जागरूक करने व साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सेना के तीन रिटायर्ड जवान साइकिल यात्रा पर निकले हैं। तीनों जवान नासिक महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वे अयोध्या से लेकर कन्याकुमारी तक राम वनगमन पथ के रास्ते साइकिल यात्रा कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा करीब डेढ़ महीने की है। इस यात्रा के पीछे एक उद्देश्य विदेशों के तर्ज पर साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देना भी है, ताकि पर्यावरण सुरक्षित व प्रदूषण मुक्त हो सके।
रिटायर्ड जवान अयोध्या से करीब 10 दिन पहले साइकिल यात्रा की शुरुआत की है और रविवार को वे करीब 1 हजार किलोमीटर यात्रा तक कर बिलासपुर मस्तुरी के रास्ते से होते हुए मुलमुला-पामगढ़ के रास्ते से जिला पहुंचे। रास्ते पर स्पोर्ट्स साइकिल सवार लोगों को देखकर कर ग्रामीणों ने उनका स्वागत भी किया, उसके बाद रिटायर्ड जवान शिवरीनारायण के रास्ते से होते हुए आगे की ओर बढ़ गए। जवानों ने बताया कि सेना से रिटायर्ड होने के बाद वे लोगों को जागरूक करने के लिए इसी प्रकार कई बार साइकिल यात्रा कर चुके हैं।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में…
संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के…
भोपाल मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।…
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल ने की शिष्टाचार भेंट मध्यप्रदेश पुलिस…
राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल से…
छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में हैं। छिंदवाड़ा…