छत्तीसगढ़

जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित

गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में औद्योगिक विकास, निवेश को सुगम बनाने और हितग्राही मूलक योजनाओं तथा संभावित औद्योगिक निवेश पर चर्चा की गई। बैठक में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि जिले मंे वर्ष 2025-26 में नवीन स्थापित उद्योग की संख्या 7 है, जिनमें कुल पूंजी निवेश 9 करोड़ 41 लाख 95 हजार रुपये के साथ 45 लोगों को रोजगार दिया गया है। लघु एवं सूक्ष्म श्रेणी के इन औद्योगिक इकाईयों में ग्राम धनपुर, कुड़कई एवं गिरवर में राईस मिल, ग्राम मड़ना में दो एवं अंजनी एक वेयर हाउस और ग्राम तरईगांव में फ्लाई एश ईंट निर्माण इकाई शामिल है।

महाप्रबंधक ने बताया कि जिले में नवीन प्रस्तावित उद्योगों की संख्या 4 है, जिनमें 10 करोड़ 35 लाख 63 हजार रुपये पूंजी निवेश के साथ-साथ प्रत्यक्ष रुप से 38 लोगों को रोजगार प्राप्त होने की संभावना है। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंको को भेजे गए प्रकरणों की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक, महाप्रबंधक उद्योग एल पी गुप्ता सहित वन, विद्युत, जल संसाधन, लोक निर्माण, खनिज, श्रम, कृषि और नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

बालोद। जिले में कीमती चंदन के पेड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। बालोद…

4 minutes ago
CG : राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर गीदम में संगोष्ठी आयोजित, किसानों ने साझा किए सफलता के अनुभव …

CG : राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर गीदम में संगोष्ठी आयोजित, किसानों ने साझा किए सफलता के अनुभव …

दंतेवाड़ा : भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन भी…

15 minutes ago
CG : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक …

CG : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक …

दंतेवाड़ा : जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री देवेश  कुमार ध्रुव द्वारा…

19 minutes ago
CG : स्मार्ट एवं सतत कृषि को लेकर युवाओं ने रखे नवाचार, लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित हुआ वीबीवाईएलडी गोलमेज सम्मेलन …

CG : स्मार्ट एवं सतत कृषि को लेकर युवाओं ने रखे नवाचार, लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित हुआ वीबीवाईएलडी गोलमेज सम्मेलन …

दंतेवाड़ा : माई भारत एवं भोर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में वीबीवाईएलडी (विकसित भारत यंग…

22 minutes ago
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 84 युवाओं को मिले नियुक्ति-पत्र, एनएमडीसी में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण …

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 84 युवाओं को मिले नियुक्ति-पत्र, एनएमडीसी में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण …

दंतेवाड़ा : जिले के स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक एवं व्यावहारिक कौशल से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने…

25 minutes ago
CG : संघर्ष से सम्मान तक: बिहान और उन्नत मुर्गीपालन से बदली नारायणपुर की सुनीता की तकदीर …

CG : संघर्ष से सम्मान तक: बिहान और उन्नत मुर्गीपालन से बदली नारायणपुर की सुनीता की तकदीर …

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत संचालित 'बिहान' (BIHAN) योजना…

35 minutes ago