छत्तीसगढ़

जिले के 18 तालाबों में होगा प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान

महासमुंद   दुनिया भर में शांति, अहिंसा और नैतिक चरित्र की शुद्धता का नजरिया देने वाले पूरी दुनिया की स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर, हमारे भारत की पहचान राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती के अवसर पर उनके स्वच्छ भारत के सपना को पूरा करने के लिए…महासमुंद शहर और आसपास ग्रामों के 15 तालाबों में स्वच्छता कार्यक्रमआयोजित किया जा रहा है।इस मिशन में हम मुख्य रूप से तालाब परिसर में प्लास्टिक कचरा का निपटान कर परिसर को स्वच्छ बनाने का प्रयास करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता हेतु जनजागरण का प्रयास भी करना है, जिसमें तालाब का उपयोग उपभोग करने वालों को प्रतिदिन स्वच्छता कार्य करने की अपील, बच्चों एवं युवाओं के स्वच्छता कार्य में भागीदारी के साथ स्वच्छता के महत्व से उनको अवगत कराना, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।इस कड़ी में दिनांक 2 अक्टूबर 2023 को महासमुंद शहर के महामाया, शीतला, दर्री, नवा, बंधुआ, टामकी, गुरु, पिटियाझर तालाब के साथ-साथ आसपास के गांव बेमचा, खैरा, खरोरा, तुमाडबरी, लभराखुर्द, बेलसोडा, बरोंडाबाज़ार में समय एक साथ सुबह 07 से 10 बजे तक स्वच्छता का कार्य के प्लास्टिक कचरे के निपटान का प्रयास किया जावेगा। महासमुंद शहर व आसपास ग्राम के भाई बंधुओ से सादर अपील है, कि इस स्वच्छता अभियान में शामिल होकर अपने ग्राम शहर के धरोहर तालाब परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान प्रदान करेंगे।

kgnews

Recent Posts

जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी

जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी

जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य :  सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की…

20 minutes ago
इंदौर मेट्रो को मिलेगा रफ्तार का नया ट्रैक, अब 6 नहीं 17 किमी तक दौड़ेगी ट्रेन; बढ़ेंगे यात्री

इंदौर मेट्रो को मिलेगा रफ्तार का नया ट्रैक, अब 6 नहीं 17 किमी तक दौड़ेगी ट्रेन; बढ़ेंगे यात्री

इंदौर   मेट्रो अपने संचालन के दूसरे साल में एक बड़े विस्तार की तरफ बढ़ रही…

53 minutes ago
जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…

2 hours ago
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

10 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

10 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

11 hours ago