टाइगर श्रॉफ की आवाज में गाया हुआ उनका पहला गाना अनबिलीवेबल रिलीज हो गया है। टाइगर केवल शानदार ऐक्टिंग, वर्कआउट और डांस ही नहीं करते बल्कि वह एक लाजवाब सिंगर भी हैं और इसी का सबूत उनका यह गाना दे रहा है। इस गाने को फैन्स से जमकर तारीफें मिल रही हैं। बिग बैंग म्यूजिक के साथ मिलकर तैयार किए उनके इस पहले गाने अनबिलीवेबल को डायरेक्ट किया है पुनीत मल्होत्रा ने।
टाइगर श्रॉफ ने इस गाने में केवल अपनी आवाज ही नहीं दी है, बल्कि वह खुद भी इसमें ऐक्ट करते नजर आ रहे हैं। टाइगर का यह गाना अनबिलीवेबल रोमांटिक है, जिसमें वह शानदार डांस करते भी दिख रहे हैं।
फिल्म इंडस्ट्री से उनके फ्रेंड्स भी टाइगर के इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वरुण धवन ने ट्वीट कर इस गाने को शेयर भी किया है।
टाइगर ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। टाइगल ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, और जब मैं सोचता था कि एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर कूदना मुश्किल है…मेरे लिए यह अब तक का सबसे बड़ा चैलेंज और पूरा करने वाला अनुभव रहा है। दुनिया भर के म्यूजिशन के लिए बेहद सम्मान, काफी कुछ अभी सीखना है, लेकिन तब तक के लिए पेश कर रहा हूं हमारा विनम्र प्रयास प्त यूआरऑनवेलिबल जो कि रिलीज़ हो चुका है।
बेमेतरा । जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, कुपोषण…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सह समिति अध्यक्ष के द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला…
दुर्ग । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में 22 जुलाई…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते…
दुर्ग । “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत निर्मित परिसंपत्तियां…
रायपुर । प्रदेश में शुरू होने वाले नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी…