छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा : स्थानीय बाजार की मांग पर स्थानीय बाजार के लोगों को प्राथमिकता दें : प्रदीप शर्मा

मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में रीपा और गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री के सलाहकार योजना नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास प्रदीप शर्मा ने कहा कि स्थानीय बाजार की मांग पर स्थानीय बाजार के लोगों को प्राथमिकता दें,ताकि आसानी से उत्पादों की बिक्री हो सके। उन्होंने इसके लिए बाजारों की मैपिंग की आवश्यकता जोर देने का कहा।

बैठक के दौरान प्रदीप शर्मा ने कटेकल्याण, कुआकोण्डा, गीदम एवं दंतेवाड़ा विकासखण्डों की बारी-बारी समीक्षा करते हुए कहा कि बायो फ्लॉक मछली पालन, इमली प्रसंस्करण इकाई, टोरा तेल उत्पादन इकाई, पेवर ब्लाक, सीमेंट ईंट निर्माण इकाई, फाइल पेड निर्माण इकाई, लोक सेवा केन्द्र, चाक स्टिक, झाड़ू निर्माण, हल्दी, अमचूर, फूड गेड महुआ उत्पादन इकाई, नॉन वूवेन बेग निर्माण इकाई, पेपर कप निर्माण इकाई सेव मिक्चर निर्माण, होटल, ढेकी राइस, मिलेट प्रसंस्करण इकाई, चिक्की, राइस मिल, पारबोइलिंग इकाई, पोहा उत्पादन इकाई फर्नीचर निर्माण, फर्नीचर निर्माण, मोडुलर फर्नीचर निर्माण, मिलेट प्रसंस्करण इकाई, गोबर पेंट, बायो फर्टीलाइजर एवं बायोपेस्टिसाइड उत्पादन, लेयर फार्म, बांस शिल्प तथा बटन मशरूम उत्पादन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाजारों से संबंधित छोटे-छोटे उत्पाद की मांग आधारित गतिविधियां रीपा में संचालित करने कहा। उन्होंने मिलेटस मिशन के तहत कोदो, कुटकी और राखी के बारे में जानकारी ली और संबंधितों को अधिक से अधिक जैविक पद्वति के आधार पर खेती करने के लिए कृषकों प्रोत्साहित करने का कहा। शर्मा ने रीपा में उत्पादन किए सामानों को बाजारों में बेचने के लिए शेड निर्माण करने हेतु नाबार्ड से मिल रहे सहयोग का भी उल्लेख किया। बैठक में शर्मा ने रीपा की गतिविधियों में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने कहा। साथ ही रीपा की गतिविधियों में वन और वनोपज आधारित एक्टिविटी, वनौषधि की एक्टिविटी को शामिल करने पर जोर दिया।

बैठक में उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत स्वावलंबी गौठान, गोठानों में गोबर खरीदी की स्थिति, वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण और उठाव की समीक्षा की गई। शर्मा ने 100 प्रतिशत लक्ष्य के साथ वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और उठाव पर जोर दिया। महिला स्व सहायता समूह को अधिक से अधिक सहयोग कर वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय को बढ़ाएं।  निर्वाचन के दौरान सभी गोठानों में सतत गोबर खरीदी, महिला समूह के आर्थिक गतिविधि लगातार जारी रखने की आवश्यकता बताई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, डीएफओ सागर जाधव, सहित योजना से सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

5 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

5 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

6 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

6 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

6 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

6 hours ago