PM मोदी के नेतृत्व में भारत आज नित नए आयाम छू रहा, आंकड़े तरक्की की कहानी साफ बयां कर रहे हैं : अनुराग ठाकुर

भोपाल

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण  मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने तुष्टिकरण और वंशवाद की राजनीति से विकास की बात की राजनीति तक देश को पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में भारत आज नित नए आयाम छू रहा है। आंकड़े भारत की तरक्की की कहानी साफ बयां कर रहे हैं। वे शनिवार को भोपाल के कुशा भाउ ठाकरे सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन के बात कार्यक्रम पर लिखी गई किताब ‘सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास ’ के प्रथम एवं द्वितीय संस्करण के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

इसमें अनुराग ठाकुर के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद थे।  कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन किताबों में नरेंद्र मोदी के कौन से भाषण को शामिल किया जाए यह बहुत बड़ी चुनौती थी। उनका हर भाषण एक संदेश देता है। हम उनके सभी भाषणों को इसमें शामिल करना चाहते थे, लेकिन सभी को शामिल करना संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरीक को यह किताब पढ़ना चाहिए।

 सौभाग्य है कि हमें नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला, विश्व का नजरिया बदल रहा है: शिवराज
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस का नाम लिए बिना उसकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जो सरकार थी उसकी नजर में राष्ट्र प्रथम नहीं था। 2014 से पहले जब मैं विदेश यात्रा पर जाता था, तब मन में बहुत तकलीफ होती थी, लेकिन अब गर्व होता है। यह हमारा सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व हमें मिला है। विश्व का नजरिया हमारे प्रति बदला है। अब लोग कहते हैं कि यह काम सिर्फ भारत ही कर सकता है। आज अमेरिका और रूस जैसी महाशक्तियां भी भारत की तरफ देखती है। नरेंद्र मोदी विजनरी प्रधानमंत्री हैं, वे नए-नए आईडिया देते हैं। उनके नेतृत्व में भारत एक गौरवशाली और शक्तिशाली राष्ट्र बना है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, 3 नगर पंचायत BJP तो 2 पर कांग्रेस का कब्जा

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, 3 नगर पंचायत BJP तो 2 पर कांग्रेस का कब्जा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 1 जून को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम…

44 minutes ago
CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित…

47 minutes ago
CG : सायकल रैली का आयोजन 07 जून को

CG : सायकल रैली का आयोजन 07 जून को

उत्तर बस्तर कांकेर, ‘विश्व सायकल दिवस’ के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 07 जून…

52 minutes ago
ट्विशा केस में नया मोड़, आरोपी पति समर्थ सिंह अस्पताल में भर्ती; मेडिकल वार्ड में कड़ी सुरक्षा

ट्विशा केस में नया मोड़, आरोपी पति समर्थ सिंह अस्पताल में भर्ती; मेडिकल वार्ड में कड़ी सुरक्षा

भोपाल  भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह…

54 minutes ago
CG : टिकरापारा में चाकूबाजी, दानिश हुसैन घायल …

CG : टिकरापारा में चाकूबाजी, दानिश हुसैन घायल …

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्थित टिकरापारा थाना क्षेत्र के चिश्तिया नगर इलाके में देर रात…

1 hour ago
CG : HIV टेस्ट अभियान, 57 लोग पॉजिटिव मिले रायगढ़ जिले से ….

CG : HIV टेस्ट अभियान, 57 लोग पॉजिटिव मिले रायगढ़ जिले से ….

रायगढ़। जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया…

1 hour ago