
दुर्ग, 05 जून 2023
प्रकृति के प्रति कर्तव्य और उसका संरक्षण करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने इस बार एक अनूठी पहल करते हुए फलदार पौधों का वृक्षारोपण आत्मानंद स्कूलों में कराने का निर्णय लिया। जिसके तहत जिले के समस्त आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में विद्यार्थियों ने प्रकृति प्रेमी की भूमिका अदा कर दुर्ग वन वृत्त अंतर्गत 63 आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 2447 पौधों का रोपण किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप, वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार, प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक वी श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के आत्मानंद स्कूलों में फलदार पौधों के रोपण का शुभारंभ किया गया है।
आत्मानंद स्कूलों में ग्राफ्टेड तथा साधारण आम, जामुन, अमरूद, नींबू, कटहल, बेल, आंवला, करौंदा, बादाम, अनार इत्यादि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस को 50 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आत्मानंद स्कूलों में फलदार वृक्षारोपण के माध्यम से की जा रही अनूठी पहल निश्चित रूप से जन मानस और स्कूली छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता तो लाएगी ही, साथ ही उन्हें प्रकृति, वनों, विविधता, वन्य प्राणी तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत् विकास और सदुपयोग के प्रति कर्तव्य-बोध भी करायेगी।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…