छत्तीसगढ़

धमतरी : 4 सौ गर्भवती माताओं का प्रसव करने वाली मितानिन पद्मा को मिला मानदेय में वृद्धि से सम्मान

मितानिनों ने मानदेय में वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

धमतरी, 13 जुलाई, 2023

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है, जिनका लाभ महिला, किसान, श्रमिक, युवा, गरीब, व्यापारी और कर्मचारी वर्ग को मिल रहा है। मुख्यमंत्री समय समय पर कर्मचारी हितों पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार कर उनकी मांगों को पूरा करते रहे हैं। इन्ही मांगों में से एक मांग थी, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में काम करने वाली मितानिनों की जो लंबे समय से चली आ रही थी। इस मांग पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता से विचार करते हुए 01 अप्रैल 2023 से मानदेय में वृद्धि की है।
         जिले में इस आदेश की प्रति कलेक्टर ऋ़तुराज रघुवंशी से प्राप्त करने के बाद धमतरी जिले के ग्राम भटगांव निवासी पद्मा साहू ने बताया कि वे बीते 2005 से गांव में मितानिन का काम कर रही है और उन्होंने कक्षा 10वीं तक की पढ़ाई की है। शासन द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करती रही है। पद्मा  ने बताया कि मितानिनों के मानदेय में हमेशा अनिश्चितता रहती थी। क्योंकि मितानिनों का मानदेय प्रसव हेतु गर्भवती माताओं को ले जाने, उनकी देखभाल करने आदि में ही प्राप्त होते थे, जिसके कारण उन्हें आजीविका का एक स्थायी जरिया नहीं बन पा रहा था।
           उन्होंने बताया कि 18 वर्ष तक मितानिन का काम करते हुए गांव में लगभग 400 प्रसव अस्पताल में कराया है, जिसके कारण गांव के अधिकांश बच्चे उन्हें दाई के नाम से पुकारते है। पदमा बताती है कि भले ही जीवन में उन्होंने धन कम कमाया है, मगर जब बच्चे उन्हें दाई कहते है, तो ऐसा लगता है जैसे इससे बड़ी खुशी कुछ नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगभग डेढ़ सौ लोगों के आंख का भी आपरेशन कराया गया है। गांव में चाहे शासन की योजना की जानकारी देनी हो या आयुष्मान कार्ड, मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत मलेरिया जांच, गर्भ जांच, गर्भवती महिलाओं की जांच, टीबी के मरीजों की जांच, कुष्ठ रोग, रक्तचाप, सिकलिन, परिवार नियोजन सहित मौसमी बीमारी बुखार, दस्त, उल्टी, खांसी आदि की दवाईयां भी प्राथमिक उपचार के रूप में उनके द्वारा दी जाती है। इनसे मरीज के ठीक नहीं होने पर चिकित्सालय तक लाने की भी जिम्मेदारी इनकी होती है। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र बनवाने में भी मदद करती है। पदमा कहती है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हमारी लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए पूर्व में दी जा रही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण निधि योजनांतर्गत राशि रुपये 2200  प्रतिमाह पिछले 01 अप्रैल 2023 से मानदेय में वृद्धि की है, जिसके लिए मैं हमारे जिले में काम करने वाली 1832 मितानिनों की ओर से आभार व्यक्त करती हूं।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

9 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

9 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

9 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

9 hours ago