छत्तीसगढ़

नक्सलियों का सहयोगी गिरफ्तार : स्कूटी और विस्फोटक सामान बरामद, 5 सालों से नक्सलियों के संपर्क में है आरोपी

नारायणपुर। नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सलियों को अवैध हथियार, कारतूस, गोला-बारूद और अन्य सामान सप्लाई करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर से मिली जानकारी पर पुलिस ने नाकेबंदी कर एक संदेही को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे नारायणपुर-कुतुल मार्ग से हिरासत में लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि, उसका नाम प्रकाश सोनी (27), पिता स्व. गौतम सोनी, बखरूपारा नारायणपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे नारायणपुर –कुतुल मार्ग से हिरासत में लिया। उसके पास से एक स्कूटी, कॉर्डेक्स वायर लगभग 3 मीटर, बिजली तार, स्कैनर( वॉकी टॉकी), 20 नग राउंड, 3 नग डेटोनेटर बरामद किया गया।

इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि, वह पिछले 5 सालों से नक्सलियों के संपर्क में है। वह नक्सलियों को बड़ी मात्रा में बंदूक की गोलियां और विस्फोटक सामग्रियां सप्लाई करता रहा है। इसके अलावा उसने अपने साथियों के नाम का भी खुलासा किया। फिलहाल पुलिस नक्सलियों के नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई है। अवैध हथियार और कारतूस की सप्लाई के तार अन्य राज्यों से जुड़े हुए हैं। शहरी नेटवर्क में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है।

Raman dwivedi

Recent Posts

CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले दस दिनों से अटका हुआ मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो…

4 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में बाघ खाल की तस्करी नाकाम …

CG : छत्तीसगढ़ में बाघ खाल की तस्करी नाकाम …

जगदलपुर। महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ सीमा पर वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ऑपरेशन सेफ…

9 minutes ago
CG : कुएं में स्कूल के प्यून ने किया सुसाइड …

CG : कुएं में स्कूल के प्यून ने किया सुसाइड …

गरियाबंद। जिले से युवक के सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है. विवाद के बाद…

13 minutes ago
CG : रेप केस से पति को बचाने हाईकोर्ट पहुंची पत्नी …

CG : रेप केस से पति को बचाने हाईकोर्ट पहुंची पत्नी …

बैकुंठपुर। बैकुंठपुर में 12 साल की बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया।…

16 minutes ago
CG : रायपुर के ठाकुर जयदीप सिंह ने सोलो हिमालयन बाइक ट्रिप से बनाया रिकॉर्ड …

CG : रायपुर के ठाकुर जयदीप सिंह ने सोलो हिमालयन बाइक ट्रिप से बनाया रिकॉर्ड …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोटा निवासी ठाकुर जयदीप सिंह ने अपनी सोलो हिमालयन…

41 minutes ago
CG : बिलासपुर रेंज कार्यालय में दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई …

CG : बिलासपुर रेंज कार्यालय में दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई …

बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय, बिलासपुर रेंज में मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले दो पुलिस…

46 minutes ago