अबुजा । नाइजीरिया में गैसोलीन के एक टैंकर में भीषण विस्फोट से कई लोगों की मौत हो गई है। कर्मचारियों ने बमुश्किल कई घटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि टैंकर में अचानक विस्फोट के बाद भयंकर आग लग गई।
आग की लपटें कई मीटर ऊंचाई तक उठने लगीं और काला धुआं आसमान में छाने लगा। यह विस्फोट नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में एक गैसोलीन टैंकर में हुआ। विस्फोट होने से कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है।
देश की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक यह विस्फोट शनिवार तड़के नाइजर प्रांत के सुलेजा क्षेत्र के पास हुआ, जब कुछ लोग जनरेटर का उपयोग करके एक टैंकर से दूसरे ट्रक में गैसोलीन स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
माना जा रहा है कि गैस स्थानांतरण के दौरान लीकेज की वजह से यह हादसा हुआ होगा। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही सही कारण बताया जा सकेगा।
आसपास खड़े थे काफी लोग
जिस वक्त यह घटना हुई, उस दौरान मौके पर काफी संख्या में मजदूर और अन्य कर्मचारी उसके आसपास ही खड़े थे। इस वजह से अधिकांश लोग इसकी चपेट में आ गए।
नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी’ के हुसैनी ईसा ने बताया कि ईंधन स्थानांतरण के कारण विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप गैसोलीन स्थानांतरित करने वालों और आसपास खड़े लोगों की मौत हो गई। ईसा ने कहा कि बचाव अभियान जारी है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम पहुंचे, जहां…
भोपाल मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। प्रदेश के केवल…
मुंगेली : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में…
मुंगेली : सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत…
मुंगेली : शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर…
मुंगेली : समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में संचालित एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशा मुक्ति केंद्र)…