Home » पति ने 5 माह की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर किया कत्ल, थाने पहुंचकर कहा- मैंने अपनी बीवी को मार डाला

पति ने 5 माह की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर किया कत्ल, थाने पहुंचकर कहा- मैंने अपनी बीवी को मार डाला

03/11/2023

टप्पल के मोहल्ला कानूनगो में पति ने पांच माह की गर्भवती पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी. कत्ल के बाद आरोपी पति ने थाने पर जाकर समर्पण कर अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम में रखवाया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

मोहल्ला कानूनगो निवासी सद्दीक व उसके बडे़ भाई अतीक की शादी गौंछी तहसील बल्लभगढ जिला फरीदाबाद निवासी गुल्फशा व उसकी बड़ी बहन मुनीश से एक साथ 30 अप्रैल 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही सद्दीक व गुल्फशा के बीच अनबन रहती थी. बीती 25 सितंबर को गुल्फशा के पिता जहरूद्दीन ने इस संबंध में थाने में शिकायत भी की थी. एक माह पहले गुल्फशा अपने मायके चली गई. जहां उसने अपने मायके वालों से पति द्वारा अपनी हत्या की आशंका जाहिर की थी. जिस पर गुल्फशा के परिजनों ने उसे ससुराल भेजने से इंकार कर दिया था. इस पर सद्दीक के परिजन रिश्तेदार व समाज के लोगों के साथ जाकर समझौता कराकर बहू को मायके से वापस ससुराल ले आये थे. 2 नवंबर को गुल्फशा की पति से कहासुनी हो गई. मकान के ऊपर वाले कमरे में सद्दीक ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद थाने में जाकर आत्म समर्पण कर दिया. घटना के बाद से आरोपी के परिजन घर से फरार हैं. इस संबंध में देर शाम मृतका के पिता जहरुद्दीन की ओर से तहरीर दी गई है, जिस पर मुकदमा लिखे जाने की तैयारी हो रही है.

Leave a comment