Home » पेंड्री मेडिकल कॉलेज समस्या एवं सुझाव शिविर(भाजपा)

पेंड्री मेडिकल कॉलेज समस्या एवं सुझाव शिविर(भाजपा)

15/06/2023

सीएम और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री की लड़ाई के चलते स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था चौपट, मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बेपटरी – भाजयुमो

मुख्‍यमंत्री की घोषणा के 7 महिने बाद भी सिटी स्‍कैन व एमआरआई मशीन का अता-पता नहीं

राजनांदगांव। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे मेडिकल कॉलेज में 7 दिवसीय समस्‍या एवं सुझाव शिविर के तहत भाजयुमो ने आज यहां मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था की जानकारी ली। प्रदेश प्रवक्‍ता नीलू शर्मा, भाजयुमो जिला अध्‍यक्ष मोनू बहादुर सिंह सहित यहां जुटे पदाधिकारियों ने प्रत्‍येक वार्ड और हर मरीज तक पहुंचकर उनसे यहां जानकारी ली। वहीं दूसरी ओर कई मरीजों की मदद के लिए भी युवा नेता आगे आए। 

गौरतलब है कि जिला भाजपा द्वारा चलाए जा रहा यह शिविर 12 जून से जारी है। पहले दिन यहां पूर्व सांसद अभिषेक सिंह पहुंचे थे। उन्‍होंने भी मरीजों और परिजनों से बातचीत की। यहां व्‍हीलचेयर की जरुरत बताई गई तो उन्‍होंने अपनी ओर 10 व्‍हीलचेयर उपलब्‍ध करवाएं हैं। आज चौथे दिन भाजयुमो शिविर में शामिल हुई है और स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं और मेडिकल कॉलेज की व्‍यवस्‍थाओं पर हम यहां आने वालों से बातचीत कर रहे हैं। 

इस दौरान प्रदेश प्रवक्‍ता नीलू शर्मा ने वार्डों का निरीक्षण करते हुए दर्जनभर से अधिक मरीजों से चर्चा की। सामने आई समस्‍याओं के संदर्भ में उन्‍होंने मौके पर मौजूद स्‍टॉफ से भी बातचीत की। उन्‍होंने कहा कि – मेडिकल कॉलेज में पानी की समस्‍या काफी गंभीर है। साफ-सफाई को लेकर भी हालात ठीक नहीं हैं। 42-43 डिग्री के तापमान में भी ऐसी कोई सुविधा नहीं मुहैया कराई गई है जिससे मरीजों को राहत मिल सके। 

भाजयुमो जिला अध्‍यक्ष मोनू बहादुर ने कहा कि – मेडिकल कॉलेज ही नहीं बल्कि प्रदेश की स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री टीएस सिंहदेव की आपसी लड़ाई का खामियाजा भुगत रही है। दोनों के बीच कलह का सीधा असर प्रदेश की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं पर पड़ रहा है। तकरीबन 7 माह पहले सीएम ने यहां सीटी स्‍कैन और एमआरई मशीन की घोषणा की थी लेकिन अब तक इसका अता पता नहीं है। लोगों को इसके इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। हमने इन मांगों को लेकर पहले भी प्रदर्शन किया तो कांग्रेस सरकार की पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया था। 

 गुरुवार को उक्‍त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, मंडल महामंत्री ऋषि देव चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, संगीत मिश्रा, सुमित भाटिया, सोमेश मानिकपुरी, छाया तिवारी, जिला मंत्रीगण पिंटू वर्मा, शिवम यादव, उज्जवल कसेर,  मंदक अध्यक्ष द्वय प्रखर श्रीवास्तव, सज्जन सिंग ठाकुर, साक्षी भाटिया, भीष्म देवांगन, कमलेश प्रजापति, जमाल खान, आशुतोष सिंह, आशीष जैन, जसमीत भाटिया, साकेत वैष्णव, आदित्य पराते, रवि साहू, सूरज नायक, अंशुल श्रीवास्तव, नितेश नायक, प्रवीण शुक्ला, अभिषेक यद, टिकेश्वर सिंह, अमितेश झा, करण बग्गा, रवि बंजारे, संस्कार झा, प्रज्वल गुप्ता, संस्कार झा, दीपक राजपूत, गजेंद्र साहू, अशोक सिन्हा, प्रिंस राजपूत, आशुतोष लहरे, नरेंद्र यादव खुशाल यादव, अभिषेक सिंह चौहान सहित अन्‍य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a comment