रायपुर

बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा करने सुकमा पहुंचे बस्तर कमिश्नर व आईजी

    रायपुर, 27 अगस्त. बस्तर कमिश्नर श्री अमृत खलखो और आईजी श्री सुंदरराज पी. गुरूवार को सुकमा जिला मुख्यालय के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने झापरा, कुम्हाररास, एनएच 30 बाईपास व वार्ड क्रमांक 13 शबरी नगर में बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लिया और प्रभावितों से चर्चा करके उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान कलेक्टर श्री चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी भी उनके साथ थे। शबरी तट पर बसे शबरी नगर में बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुँचे कमिश्नर और आईजी के सामने सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजू साहू और उपाध्यक्ष श्रीमती आयशा हुसैन ने वार्ड क्रमांक 3, 6, 11, 12 व 13 में रिटेनिंग वाल बनाने के लिए मांग पत्र कमिश्नर को सौंपा, जिस पर उन्होंने जल्द स्वीकृति देने की बात कही। इस दौरान शबरी नगर के बाढ़ प्रभावितों ने जिला व नगरीय प्रशासन के कार्य की तारीफ की। प्रभावितों ने कहा कि बाढ़ के दौरान कलेक्टर चंदन कुमार व उनकी टीम द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध कराया गया, राहत शिविर में भी बेहतर इंतजाम किए गए थे। इसके उपरांत कमिश्नर व आईजी ने सुकमा के कुम्हाररास क्षेत्र में कोविड सेंटर (नवा अभियान) पहुँचकर सेंटर प्रभारियों से चर्चा किए। सेंटर में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहें प्रयासों के बारें जानकारी ली गई ।

    कमिश्नर और आईजी जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ राम वन गमन पथ के प्रमुख स्थलों में से एक सुकमा के रामाराम मंदिर के विकास कार्यों का अवलोकन करने रामाराम पहुंचे थे। तभी गांव में नेटवर्क नहीं होने के कारण पेड़ के नीचे पढ़ रहें बच्चों पर उनकी नजर पड़ी, उन्होंने बच्चों के पास जाकर उनसे चर्चा की जिस पर बच्चों ने बताया कि पढ़ाई तुंहर द्वार के तहत उनकी ऑनलाइन क्लासेज चल रही हैं वो रोज इसी तरह यहां आकर पढ़ते हैं। नक्सल क्षेत्र में शिक्षा के लिए बच्चों में इस प्रकार की ललक देखकर कमिश्नर और आईजी सहित अन्य अधिकारी अभिभूत हुए। सुकमा प्रवास में  कमिश्नर श्री खलखो और आईजी श्री सुन्दरराज ने सुकमा के प्रमुख पर्यटन केन्द्र तुंगल डेम में बाढ़ के समय उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला बल और नगर सेना के 51 अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित किए।

kgnews

Recent Posts

CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित…

6 minutes ago
CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

एफटीके के माध्यम से 10 मानकों पर हुई जांच, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के पेयजल की…

14 minutes ago
CG : करियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

CG : करियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

12वीं के बाद सही करियर चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर दिए गए महत्वपूर्ण…

19 minutes ago
CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्तिनिर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर…

23 minutes ago
CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज…

25 minutes ago
आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त! राज्य सरकार से मांगी जवाबदेही, 22 सितंबर तक प्रगति रिपोर्ट तलब

आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त! राज्य सरकार से मांगी जवाबदेही, 22 सितंबर तक प्रगति रिपोर्ट तलब

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं, रेबीज के…

25 minutes ago