देश-विदेश

UP : मासूम को मुर्गा बनाकर कंधे पर रखती है बैग, थकने पर बाल नोचकर पीटती, बच्ची ने सुनाई दर्दनाक दास्तां

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवईनगर के ब्लॉक की रहने वाली राशि शुक्ला की ओर से दर्ज कराए गए केस में पुलिस ने उनकी तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा दिए। मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में बेटी ने बुआ द्वारा दी जाने वाली यातनाओं के बारे में बताया है।  इसमें बाल नोचकर पीटने से लेकर मारकर बैग में भरकर फेंक देने की धमकी देने और मुर्गा बनाकर कंधे पर बैग रखने की बात कही है। मजिस्ट्रेट के बयान दर्ज होने के बाद अब पुलिस बयानों के आधार पर पॉक्सो की धारा बढ़ाने को लेकर मंथन में जुटी है। चौकी इंचार्ज विराटनगर नंदू सिंह ने बताया कि मामले में जांच पूरी कर जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी। बता दें, मूल रूप से अमरोहा की रहने वाली राशि शुक्ला की शादी 2009 में के ब्लॉक किदवई नगर निवासी वैभव शुक्ला से हुई थी। सवा साल पहले उनके पति वैभव की बीमारी के बाद मृत्यु हो गई, जिसके बाद उनकी तीन बेटियों की जिम्मेदारी उन पर आ गई। 

वह पास के एक स्कूल में पढ़ाने लगी। राशि का कहना था कि बेटी ने बुआ श्रद्धा शुक्ला की शिकायत की। बताया कि बुआ देर तक पैर दबवाती है और थकने की बात करने पर बाल नोचकर पीटती है। यही नहीं, उसे एक बैग दिखाकर धमकाया कि बात नहीं मानेगी तो उसके भरकर कहीं फेंक देगी। 

इन्हीं धमकियों से मासूम अवसाद में चली गई। राशि ने इसकी शिकायत ससुर वेद प्रकाश से की लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने नौबस्ता पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने श्रद्धा के खिलाफ केस दर्ज पहले तो उसे अपने ससुराल जाने के लिए कह दिया।  फिर जांच शुरू कर पहले बच्ची के 161 के बयान दर्ज किए और अब उसके सीआरपीसी 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए हैं। हालांकि अभी बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश नहीं किया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम

सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम

रायपुर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी…

25 minutes ago
उप मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग

उप मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग

रायपुर उप मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन…

41 minutes ago
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

रायपुर  12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज…

48 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कपिला गौशाला पहुंचकर किया गौ पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कपिला गौशाला पहुंचकर किया गौ पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य, बिजली मंत्री मनोहर लाल…

53 minutes ago