कुएं के निर्माण में काम करते समय सोमवार को श्रमिक गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल श्रमिक को इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
मिर्जापुर में मड़िहान थाना क्षेत्र मटिहानी गांव में चल रहे कुएं के निर्माण में काम करते समय सोमवार को श्रमिक गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल श्रमिक को इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
क्षेत्र के मटिहानी निवासी राजेंद्र कोल (50) गांव में बन रहे कूप में काम कर रहे थे। पत्थर निकालने के लिए कूप में रस्सी के सहारे नीचे जा रहे थे कि अचानक रस्सी टूट गयी। कूप में पत्थर पर गिरने से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों द्वारा वाराणसी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार सुबह श्रमिक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र लवकुश व मनोहर है। मृतक के साथ में काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से काम कराया जा रहा था। मृतक की पत्नी बसंती ने काम करा रहे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…