Home » मुख्यमंत्री ने भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती पर उन्हें किया नमन

26/08/2020

26 अगस्त

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती 26 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मदर टेरेसा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि मदर टेरेसा ने अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनकर हजारों लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने मानवता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर लोगों को मुस्कुराहट और शांति का पाठ पढ़ाया।

Leave a comment