छत्तीसगढ़

मोहला : अपर कलेक्टर ने किया खड़गांव तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

– लोक सेवा केंद्र में चल रहे कार्यों का किया मूल्यांकन

         मोहला। अपर कलेक्टर विजेंद्र सिंह पाटले ने तहसील कार्यालय खड़गांव पहुंचकर तहसील स्तर पर चल रहे कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण, लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व से संबंधित प्रकरण का निराकरण बेहद गंभीरता पूर्ण और पारदर्शिता के साथ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस दौरान तहसील कार्यालय के विभिन्न कक्ष में पहुंचकर संधारित रिकॉर्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रकार के रिकॉर्ड को विधिवत संधारित करने निर्देशित किया। इस दौरान तहसील कार्यालय में आए हुए पक्षकारों से बात कर उनकी समस्या से रूबरू हुए। उपस्थित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पक्षकारों को समय पर उनकी समस्या से निदान दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करें। इस दौरान उन्होंने यहां संचालित लोक सेवा केंद्र पहुंचकर लोक सेवा केंद्र के कार्यों का मूल्यांकन किया। उन्होंने लोक सेवा केंद्र संचालक को निर्देशित करते हुए कहा कि लोकसभा केंद्र एक आवश्यक सेवा केंद्र है। लोक सेवा केंद्र में आने वाले सभी नागरिकों को उनके द्वारा मांगी गई सेवा को समय सीमा में प्रदाय करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित सेवा शुल्क ही हितग्राहियों से लिया जाए।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

5 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

5 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

5 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

5 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

6 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

6 hours ago