छत्तीसगढ़

मोहला : कलेक्टर जनदर्शन में 07 आवेदन प्राप्त, समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश

–  कलेक्टर ने आमजनों की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के दिये निर्देश

        मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की शिकायतो, समस्याओं और मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर जनदर्शन में 07 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।

        कलेक्टर जनदर्शन में अं.चौकी विकास खंड के ग्राम पंचायत परसाटोला के समस्त ग्रामवासियों ने विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति के संबंध में आवेदन प्रेषित किया। ग्रामवासियों ने आवेदन देते हुए निर्माण कार्य शा.प्रा.शाला परसाटोला, संसारगढ़ एवं खुर्सीटिकुल साथ ही सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य समस्या को जनदर्शन के माध्यम से कलेक्टर को अवगत कराया। इसी प्रकार ग्राम हज्जूटोला निवासी सीता राम ठाकुर ने मोंगरा बैराज के डुबान में प्रभावित भूमि का मुआवजा प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रेषित किया। इसी प्रकार किसान संघ मोंगरा बैराज के सभी किसानों ने मोंगरा बैराज दांयी तट नहर लाईनिंग कार्य सीमेन्ट्रीकरण करवाने के संबंध में आवेदन दिया। इसी प्रकार मानपुर विकासखंड के ग्राम उंचापुर निवासी रिलेश्वर सलामें ने नक्सल पीड़ित परिवार अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में आवेदन प्रेषित किया। इसी प्रकार सीतागांव निवासी दुरगुराम पोरेटी ने रेत गाड़ी छोड़ने के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने आवेदन देते हुए बताया कि वह गाड़ी शोल्ड हैं और वह आवास घर के लिए रेत लाने गया था। इसी प्रकार जिले के अन्य आवेदको ने अपने आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याओं से निजात पाने कलेक्टर से गुहार लगायी है।

kgnews

Recent Posts

MP में 3 IPS अफसरों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए SP

MP में 3 IPS अफसरों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर को मिले नए SP

टीकमगढ़. मध्यप्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के तीन अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य…

43 minutes ago
कोरबा में 206 साल के पेड़ों की लकड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा में 206 साल के पेड़ों की लकड़ी बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने करीब 8 से 10 लाख रुपये…

53 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्री परिषद की बैठक के लिए ई-बस से जगदीशपुर…

58 minutes ago
सीएमडीसी-जेएनएआरडीडीसी एमओयू से क्रिटिकल मिनरल्स अनुसंधान को नई दिशा मिली

सीएमडीसी-जेएनएआरडीडीसी एमओयू से क्रिटिकल मिनरल्स अनुसंधान को नई दिशा मिली

रायपुर रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार…

1 hour ago
CG में चोर ट्रेन से कूदकर फरार, पीड़ित यात्री को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG में चोर ट्रेन से कूदकर फरार, पीड़ित यात्री को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर. ट्रेनों में चोरी करते कई बार चोर पकड़े जाते हैं, लेकिन आजाद हिंद एक्सप्रेस…

2 hours ago
भोपाल नगर निगम में मैनुअल फाइलें बैन, भवन अनुज्ञा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

भोपाल नगर निगम में मैनुअल फाइलें बैन, भवन अनुज्ञा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

भोपाल. शहर में कॉलोनी विकास और भवन अनुज्ञा से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के…

2 hours ago