छत्तीसगढ़

मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान …

मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर एग्रीस्टेक पंजीयन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, डीडीए, एडीए, एसएडीओ,आरएईओ सहित दोनों विभागों के जिला एवं मैदानी अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पंजीयन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार

खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना एग्रीस्टेक पंजीयन के किसान धान का विक्रय नहीं कर सकेंगे। अधिकारियों को पंजीयन कार्य में तेजी लाने, किसानों को जागरूक एवं प्रेरित करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों से आधार अपडेट कराने एवं नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराने कहा, ताकि पंजीयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

        कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिले के किसानों से अपील की है कि जिन किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन अथवा किसी भी खाते का पंजीयन अभी शेष है, वे इसे अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं। किसान अपने नजदीकी सीएससी केंद्र, समिति या संबंधित आरएईओ से संपर्क कर स्वयं भी पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

      बैठक में कलेक्टर ने बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के तहत संचालित हितग्राहीमूलक एवं परिवारमूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सर्वे एवं सत्यापन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ करने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के अंतर्गत आय, जाति, निवास, मतदाता एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, वनाधिकार पट्टा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित कुल 41 योजनाओं के लिए सर्वे एवंu सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।

-फर्जीवाड़ा रोककर खरीदी में पारदर्शिता लाना

कृषि विभाग के अनुसार समर्थन मूल्य पर खरीदी के समय किसान की पहचान बायोमेट्रिक सत्यापन से होगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य वास्तविक किसानों की पहचान करना, फर्जी या दोहराव वाले पंजीयन रोकना तथा खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है। एग्री स्टेक पंजीयन किसान स्वयं भी कर सकते हैं और कॉमन सर्विस सेंटर या कृषि विभाग की मदद से भी करा सकते हैं। आईडी बनने के बाद उसकी स्थिति पोर्टल पर देख सकते है। वर्तमान में खेतों में पहुंचकर एग्रीस्टेक पंजीयन के सबंध में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किसानो को जानकारी दे रहे हैं।

  • ऋण पुस्तिका, आधार व लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य

जिन किसानों ने अब तक एग्रीस्टेक पंजीयन नहीं कराया है, उन्हें ऋण पुस्तिका के साथ आधार कार्ड ले जाकर कॉमन सर्विस सेंटर में जरूरी प्रोसेस कराना होगा। इसके लिए लिंक मोबाइल नंबर बताना होगा। पहले सिर्फ मुखिया को पंजीयन कराना होता था। जिसके आधार पर समर्थन मूल्य पर धान बेचते थे लेकिन अब जितने भी नाम शामिल है, सभी का पंजीयन अनिवार्य है। अगर किसी किसान का जमीन तीन स्थानों में है तो उसके तीन बकेट आईडी बनेगी , तीनो बकेट आईडी में शामिल समस्त खसरों का अपने समस्त सहखातेदारों के साथ पंजीयन करना पड़ेगा, तभी धान विक्रय संभव होगा।

  • सूची ग्राम पंचायत व सेवा सहकारी समिति में चस्पा एग्रीस्टेक पंजीयन के लिए खातेदारों, सह खातेदारों एवं खाते के सभी खसरा नंबर का पंजीयन अनिवार्य कराना है। छूटे हुए खातेदार, सह खातेदारों, किसानों की ग्राम पंचायत व समिति में चस्पा होने के साथ-साथ हल्का पटवारी एवं आरएईओ के पास भी उपलब्ध है। राजस्व व कृषि विभाग के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए सभी श्रेणी के किसानों के लिए एग्रीस्टेक (किसान आईडी) पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : जिला हॉस्पिटल में ही जटिल ऑपरेशन संभव, मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर …

CG : जिला हॉस्पिटल में ही जटिल ऑपरेशन संभव, मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर …

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकेंद्रीकरण और जिला अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से…

6 minutes ago
CG : बालोद में फिर मिली लाश, शराब दुकान के पास फैली सनसनी …

CG : बालोद में फिर मिली लाश, शराब दुकान के पास फैली सनसनी …

बालोद। जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब भट्टी…

16 minutes ago
CG : विस्फोटक सामान बरामद हुआ कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर में …

CG : विस्फोटक सामान बरामद हुआ कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर में …

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान…

22 minutes ago
दुर्ग में धान खरीदी में गड़बड़ी, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग में धान खरीदी में गड़बड़ी, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग. सेवा सहकारी समिति मर्यादित निकुम में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी…

41 minutes ago
IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

इंदौर  इंदौर के बहुचर्चित आईएएस संतोष वर्मा और तत्कालीन जिला न्यायाधीश विजेंद्र सिंह रावत केस…

1 hour ago
बिलासपुर में JCB बकेट से मालगाड़ी डिरेलमेंट मामला, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर में JCB बकेट से मालगाड़ी डिरेलमेंट मामला, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…

2 hours ago