छत्तीसगढ़

मोहला : ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था के लिए बनाए कार्ययोजना-कलेक्टर प्रजापति

– शेष किसानों का फार्मर आईडी में शत-प्रतिशत पंजीयन करे सुनिश्चित

– जन-शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

– समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

         मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
            कलेक्टर प्रजापति ने आगामी ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए सीईओ जनपद को ग्राम-वार मरम्मत योग्य हैंडपंपों की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी पेयजल की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को कार्ययोजना तैयार करने तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत वर्क ऑर्डर, रिटेंडर एवं बंद पड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


          सोलर यूनिट की समीक्षा करते हुए कलेक्टर प्रजापति ने निर्देशित किया कि सभी सोलर यूनिट चालू अवस्था में रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी यूनिटों की जानकारी सीईओ जनपद को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि नियमित मॉनिटरिंग की जा सके। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने शेष किसानों का फार्मर आईडी में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी शिक्षकों का प्रतिशत पंजीयन पूर्ण करने तथा उल्लास कार्यक्रम अंतर्गत संचालित केंद्रों की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर प्रजापति ने सभी निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। नगरीय प्रशासन की समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लक्ष्य, स्वीकृत एवं पूर्ण आवासों की जानकारी ली तथा स्वनिधी योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए।


           कलेक्टर प्रजापति ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती, पूरक पोषण आहार वितरण एवं स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों की पूर्णता की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करते हुए आगामी वजन त्यौहार की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
       कलेक्टर प्रजापति ने जन-शिकायतों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जल शक्ति अभियान अंतर्गत जन-संचयन एवं जन-भागीदारी के तहत स्वीकृत कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपना मासिक दौरा कार्यक्रम तैयार कर क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

– ई-ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी सम्मानित

समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने ई-ऑफिस प्रणाली की समीक्षा करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, एससीपीडीसीएल, स्वास्थ्य विभाग, मानपुर एसडीएम कार्यालय एवं पीएचई विभाग के अधिकारियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।

kgnews

Recent Posts

CG : ’छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना’

CG : ’छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना’

’विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों का होगा व्यवस्थित विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक’…

2 minutes ago
CG : ’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

CG : ’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’ ’जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता’…

6 minutes ago
CG : प्राकृतिक आपदा के दो मामलों में मृतकों के परिजनों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

CG : प्राकृतिक आपदा के दो मामलों में मृतकों के परिजनों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों…

10 minutes ago
CG : कांकेर के हॉस्पिटल में तोड़फोड़, बच्ची की मौत के बाद उग्र हुए परिजन …

CG : कांकेर के हॉस्पिटल में तोड़फोड़, बच्ची की मौत के बाद उग्र हुए परिजन …

कांकेर। जिले के पखांजूर इलाके के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम बच्ची…

17 minutes ago
CG : ’बिहान योजना से बदली किस्मत- बकरी पालन ने उदकुंवर भानु को बनाया लखपति दीदी’

CG : ’बिहान योजना से बदली किस्मत- बकरी पालन ने उदकुंवर भानु को बनाया लखपति दीदी’

’सफलता से प्रभावित होकर खुद घर पहुंचे कलेक्टर, थपथपाई पीठ’  रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं…

21 minutes ago
CG : वन मंत्री ने तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में लिया एक्शन, DFO को हटाया …

CG : वन मंत्री ने तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में लिया एक्शन, DFO को हटाया …

रायपुर। बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने कड़ा…

25 minutes ago