छत्तीसगढ़

मोहला : जनसरोकार की पूर्ति में सुशासन तिहार बना मददगार

– कौड़ीकसा कलस्टर में 2795 आवेदनों का हुआ समाधान, विभिन्न योजनाओं से 81 ग्रामीणजन लाभान्वित हुए

मोहला । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे जनसरोकार की पूर्ति की दिशा में सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। समाधान शिविर के जरिए जनसामान्य  हर समस्याएं का बेहतर समाधान किया जा रहा है। इसके चलते समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए कारगार साबित हो रहा है। ग्रामीणों के हर अरमानों को साकार किया जा रहा है। समस्याओं और मांगों का निदान होने ग्रामीणों में उत्साह का माहौल निर्मित हुआ है। इससे ग्रामीणों के जीवन में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जनसामान्य द्वारा अपने विभिन्न समस्याओं और मांगों के संबंध में दिए गए आवेदनों पर अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत कौड़ीकसा में गत दिवस शुक्रवार को समाधान शिविर आयोजित किया गया। यहां आयोजित समाधान शिविर में सभी पात्र 2795 आवेदकों को लाभान्वित किया गया।  
      कौड़ीकसा में आयोजित समाधान शिविर में 2 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान पूर्ण होने पर आवास की चाबी प्रदाय किया गया। 15 हितग्राहियों के लिए पेंशन स्वीकृत किया गया है। 27 हितग्राहियों को राशन कार्ड 7 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, 36 हितग्राहियों को राशन कार्ड, लखपति दीदी योजनांतर्गत 5 महिलाओं को ऋण स्वीकृत किया गया। 7 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र, 3 हितग्राही को निक्षय पोषण कीट, 4 हितग्राहियों को आयुषमान कार्ड, 1 किसान के लिए नलकूप खनन स्वीकृति व 1 हितग्राही को मछली जाल प्रदाय किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत अनेक हितग्राहियों को सामग्री व चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सविता सोरी, जनपद अध्यक्ष पूनउराम फूलकवरे, जनपद उपाध्यक्ष शंकर तिवारी, पवन तुलावी, मुकुंद जनवंधु, देवकी यादव, सुशीला गावरे, शत्रुघ्न चुरेंद्र, खेमलाल साहू, विमला बाई, सुरेखा मंडावी, कौड़ीकसा मंडल अध्यक्ष संदीप साहू कौड़ीकसा सरपंच लक्ष्मी कुल्हरे एवं क्षेत्र के सरपंचगण उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…

1 hour ago
CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

1 hour ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

1 hour ago
CG : उद्यानिकी फसलों हेतु मौसम आधारित फसल बीमा लागू…

CG : उद्यानिकी फसलों हेतु मौसम आधारित फसल बीमा लागू…

सूरजपुर । राज्य में उद्यानिकी फसलों में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम…

1 hour ago
CG : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष 23 को लेंगे बैठक…

CG : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष 23 को लेंगे बैठक…

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, रायपुर के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) नेहरू राम…

1 hour ago
CG : 31 जुलाई तक कराएं उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित फसल बीमा…

CG : 31 जुलाई तक कराएं उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित फसल बीमा…

बेमेतरा । जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। खरीफ वर्ष…

1 hour ago