छत्तीसगढ़

मोहला : जनसरोकार की पूर्ति में सुशासन तिहार बना मददगार

– कौड़ीकसा कलस्टर में 2795 आवेदनों का हुआ समाधान, विभिन्न योजनाओं से 81 ग्रामीणजन लाभान्वित हुए

मोहला । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे जनसरोकार की पूर्ति की दिशा में सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। समाधान शिविर के जरिए जनसामान्य  हर समस्याएं का बेहतर समाधान किया जा रहा है। इसके चलते समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए कारगार साबित हो रहा है। ग्रामीणों के हर अरमानों को साकार किया जा रहा है। समस्याओं और मांगों का निदान होने ग्रामीणों में उत्साह का माहौल निर्मित हुआ है। इससे ग्रामीणों के जीवन में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जनसामान्य द्वारा अपने विभिन्न समस्याओं और मांगों के संबंध में दिए गए आवेदनों पर अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत कौड़ीकसा में गत दिवस शुक्रवार को समाधान शिविर आयोजित किया गया। यहां आयोजित समाधान शिविर में सभी पात्र 2795 आवेदकों को लाभान्वित किया गया।  
      कौड़ीकसा में आयोजित समाधान शिविर में 2 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान पूर्ण होने पर आवास की चाबी प्रदाय किया गया। 15 हितग्राहियों के लिए पेंशन स्वीकृत किया गया है। 27 हितग्राहियों को राशन कार्ड 7 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, 36 हितग्राहियों को राशन कार्ड, लखपति दीदी योजनांतर्गत 5 महिलाओं को ऋण स्वीकृत किया गया। 7 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र, 3 हितग्राही को निक्षय पोषण कीट, 4 हितग्राहियों को आयुषमान कार्ड, 1 किसान के लिए नलकूप खनन स्वीकृति व 1 हितग्राही को मछली जाल प्रदाय किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत अनेक हितग्राहियों को सामग्री व चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सविता सोरी, जनपद अध्यक्ष पूनउराम फूलकवरे, जनपद उपाध्यक्ष शंकर तिवारी, पवन तुलावी, मुकुंद जनवंधु, देवकी यादव, सुशीला गावरे, शत्रुघ्न चुरेंद्र, खेमलाल साहू, विमला बाई, सुरेखा मंडावी, कौड़ीकसा मंडल अध्यक्ष संदीप साहू कौड़ीकसा सरपंच लक्ष्मी कुल्हरे एवं क्षेत्र के सरपंचगण उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी …

CG : 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी …

बिलासपुर। रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंद स्टेशन के बीच तीसरी लाइन में आटो सिग्नलिंग कार्य पूरा…

7 seconds ago
CG : दो नगर सैनिक गिरफ्तार, सर्पदंश मुआवजा घोटाले में संलिप्तता का खुलासा …

CG : दो नगर सैनिक गिरफ्तार, सर्पदंश मुआवजा घोटाले में संलिप्तता का खुलासा …

बिलासपुर। जिले में सर्पदंश से मौत के फर्जी मामलों के जरिए शासन की सहायता राशि…

5 minutes ago
राजनांदगांव : जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को…

राजनांदगांव : जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को…

राजनांदगांव| जिला साहू संघ, राजनांदगांव के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 25…

7 minutes ago
राजनांदगांव : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए तीरंदाज…

राजनांदगांव : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए तीरंदाज…

राजनांदगांव| राह तीरंदाजी अकादमी पुलिस लाइन के बच्चों ने संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर…

9 minutes ago
राजनांदगांव : बाइक ने मारी टक्कर, पूरी रात रोड किनारे पड़ा रहा शव…

राजनांदगांव : बाइक ने मारी टक्कर, पूरी रात रोड किनारे पड़ा रहा शव…

राजनांदगांव , रायपुर से अपने गांव लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत के…

11 minutes ago
राजनांदगांव : अमृत स्टेशन योजना : 3 साल में रिनोवेशन नहीं, भवन-बिजली के काम अब भी अधूरे…

राजनांदगांव : अमृत स्टेशन योजना : 3 साल में रिनोवेशन नहीं, भवन-बिजली के काम अब भी अधूरे…

राजनांदगांव , अमृत भारत स्टेशन योजना राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में पिछड़ती जा रही है। स्टेशन…

13 minutes ago