छत्तीसगढ़

मोहला : जिला स्तरीय आवासीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन 18 मई से

           मोहला । मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने एवं प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से जिला स्तरीय आवासीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर जिला मुख्यालय मोहला स्थित मिनी स्टेडियम में दिनांक 18 मई 2026 से 25 मई 2026 तक आयोजित होगा।
       शिविर में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, योगा एवं तीरंदाजी खेलों का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में जिले के कुल 45 छात्र एवं 45 छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। शिविर में पंजीकृत खिलाड़ियों के लिए बालक एवं बालिका छात्रावास में निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण शिविर में प्रवेश हेतु निर्धारित पंजीयन फार्म एवं घोषणा पत्र के साथ आवेदन करना अनिवार्य होगा। शिविर में 11 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे।
        जिला प्रशासन एवं खेल विभाग ने जिले के इच्छुक खिलाड़ियों से प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। यह शिविर खिलाड़ियों को खेल कौशल विकसित करने, अनुशासन एवं टीम भावना को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के चौड़ीकरण के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भूमि लेन-देन पर रोक

CG : राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के चौड़ीकरण के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भूमि लेन-देन पर रोक

रायपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा-शिवनगर-अम्बिकापुर) के उन्नयन एवं फोरलेन निर्माण कार्य को सुचारू और समयबद्ध रूप…

10 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

सुशासन तिहार में किए गए वादे हो रहे पूरे, पंचायत भवन, पीडीएस भवन और मुक्तिधाम…

13 minutes ago
उद्योग मंत्री देवांगन ने पौने 37 करोड़ रूपए के जलप्रदाय योजना विस्तार कार्य का किया भूमिपूजन

उद्योग मंत्री देवांगन ने पौने 37 करोड़ रूपए के जलप्रदाय योजना विस्तार कार्य का किया भूमिपूजन

उद्योग मंत्री देवांगन ने पौने 37 करोड़ रूपए के जलप्रदाय योजना विस्तार कार्य का किया…

24 minutes ago
महासमुंद जिले के 53 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिली पेंशन राशि

महासमुंद जिले के 53 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिली पेंशन राशि

महासमुंद जिले के 53 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिली पेंशन राशि सामाजिक सुरक्षा एवं…

36 minutes ago
CG : धमतरी में ठेकेदार के ठिकानों पर EOW की छापेमारी …

CG : धमतरी में ठेकेदार के ठिकानों पर EOW की छापेमारी …

रायपुर: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईओडब्ल्यू ने आज सुबह धमतरी में दबिश दी। दो गाड़ियों…

1 hour ago
CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन 4 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व…

1 hour ago