छत्तीसगढ़

मोहला : जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नियंत्रण हेतु बनाए कार्ययोजना-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

– आत्मसमर्पित नक्सलियों व प्रभावित परिवारों को विभागीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

– कोटपा अधिनियम के पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

        मोहला ।  कलेक्टर तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था, मादक पदार्थों की रोकथाम, आबकारी नियंत्रण, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और पुनर्वास नीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर, डीएफओ दिनेश पटेल, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर दुकालू राम ध्रुव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
      कलेक्टर प्रजापति ने जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध एवं मिलावटी शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु पुलिस व आबकारी विभाग संयुक्त रूप से कार्य योजना बनाए एवं नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला अंतरराज्यीय सीमा के निकट है लिहाजा अवैध शराब एवं दवाइयों का परिवहन संभव है, ऐसे रूट का चिन्हांकन सुनिश्चित करें।


     कलेक्टर ने अवैध रूप से नशीली दवाइयों का विक्रय करने वाले दवाई दुकानों पर कार्रवाई करने के हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने कोटपा अधिनियम के तहत स्कूल एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के निकट बाउंड्रीवाल से 100 मीटर क्षेत्र में बनाये गए नो टोबैको जोन में किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों के विक्रय को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां नशे के आदी लोगों की संख्या अधिक है वहां समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से लोगों को नशे के दुष्परिणाम की जानकारी देते हुए समझाइश देने और आदतन नशा करने वालों को नशामुक्ति केंद्र लाने एवं उनकी लत छुड़वाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की नशामुक्ति हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

– चिन्हांकित आत्मसमर्पित नक्सली एवं प्रभावित परिवारों को करें विभागीय योजनाओं से लाभान्वित

कलेक्टर प्रजापति ने आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास नीति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों की सूची चिन्हांकित कर सूचीकरण पूर्ण कर लिया गया है।
कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे परिवारों से संपर्क कर उनकी पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में इस संबंध में विभागों द्वारा की गई कार्रवाइयों एवं रणनीति की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल प्रभावित परिवारों को लाभान्वित करने हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य कर बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

– जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी

कलेक्टर प्रजापति एवं एसपी यशपाल सिंह ने लॉ एंड ऑर्डर की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं पूर्ण जवाबदेही के साथ दायित्व निर्वहन करना  सुनिश्चित करें।
यातायात सुरक्षा के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्यवाही की जाए, साथ ही उनके पालकों को समझाइश दी जाए। उन्होंने शिक्षा अधिकारी को भी इस संबंध के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्णय लिया गया। राजस्व एवं पुलिस विभाग को संयुक्त प्रयास करते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

kgnews

Recent Posts

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, लापरवाही पर नोटिस एवं ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, लापरवाही पर नोटिस एवं ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश

भोपाल  प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग…

20 minutes ago
खुले मन से मध्यप्रदेश में करें निवेश, हरसंभव करेंगे मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खुले मन से मध्यप्रदेश में करें निवेश, हरसंभव करेंगे मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों से कहा है कि वे खुले मन से…

25 minutes ago
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट की सोनम रघुवंशी को फटकार, कहा- सरेंडर करो, वरना जमानत होगी रद्द

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट की सोनम रघुवंशी को फटकार, कहा- सरेंडर करो, वरना जमानत होगी रद्द

इंदौर  राजा रघुवंशी मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम  रघुवंशी को चेतावनी दी…

27 minutes ago
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपीएसी की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपीएसी की बैठक सम्पन्न

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित…

30 minutes ago
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से…

30 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार

मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार

भोपाल  मध्‍यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के…

35 minutes ago