छत्तीसगढ़

मोहला : टोकन जांच व भौतिक सत्यापन के बाद ही होगी खरीदी

– धान खरीदी के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक

       मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम द्वारा धान उपार्जन केंद्रों के प्रभारी पटवारियों एवं नोडल अधिकारियों की धान खरीदी प्रक्रिया को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
       अपर कलेक्टर मरकाम ने पटवारी एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी से संबंधित जारी किए गए सभी टोकनों की गहन जांच अनिवार्य रूप से की जाए। टोकन की पूर्ण जांच एवं सत्यापन के उपरांत ही समिति प्रभारियों को धान खरीदी की अनुमति प्रदान की जाए।

       बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि शासन द्वारा निर्धारित नीति के अनुसार नवीन टोकन केवल किसानों के भौतिक सत्यापन के पश्चात ही जारी किए जाएं, जिससे अवैध धान की खपाई पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। समीक्षा बैठक के दौरान धान के अवैध परिवहन को रोकने तथा कोचियों/बिचौलियों द्वारा समितियों में बेचे जा रहे धान पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन किसानों के रकबे में कोचियों या बिचौलियों का धान बिकते हुए पाया जाएगा, उनके विरुद्ध भी संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : धमतरी की नई पुलिस कप्तान बनीं भावना पांडेय ने लिया पदभार …

CG : धमतरी की नई पुलिस कप्तान बनीं भावना पांडेय ने लिया पदभार …

धमतरी। जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने मंगलवार को विधिवत रूप से…

3 minutes ago
CG विधानसभा में पिंक ई-रिक्शा से पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान

CG विधानसभा में पिंक ई-रिक्शा से पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है. पहले दिन की कार्यवाही में…

1 hour ago
CG : पुलिस की सक्रियता से काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, 5 जुआरी गिरफ्तार …

CG : पुलिस की सक्रियता से काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, 5 जुआरी गिरफ्तार …

रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित "ऑपरेशन अंकुश"…

1 hour ago
CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

दुर्ग: साईं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद वोरा और पूर्व विधायक अरुण वोरा की…

1 hour ago
CG : रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर, बोले- सनातन बोर्ड का हो गठन, 50 सीटें धर्माचार्यों को मिले …

CG : रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर, बोले- सनातन बोर्ड का हो गठन, 50 सीटें धर्माचार्यों को मिले …

रायपुर: रायपुर प्रेस क्लब के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम "हमर पहुना" के अंतर्गत प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु…

2 hours ago
राजनांदगांव : आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, बोले—अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं …

राजनांदगांव : आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, बोले—अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं …

पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक, बेसिक पुलिसिंग मजबूत करने और अपराधियों…

2 hours ago