छत्तीसगढ़

मोहला : पीएम-आशा योजना के तहत जिले में पहली बार खरीदी जा रही समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन फसलें

         मोहला । प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पहली बार दलहनी एवं तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत चना, मसूर एवं सरसों फसलों की खरीदी जिले की अधिसूचित आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों आमाटोला (अंबागढ़ चौकी) एवं गोटाटोला (मोहला) में प्रारंभ की गई है।
        कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार जिले में पीएम-आशा योजना के तहत दलहन एवं तिलहन फसल लगाने वाले किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित समर्थन मूल्य उपलब्ध कराया जा रहा है।
           उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में अब तक चना फसल हेतु 119 कृषक, मसूर हेतु 8 कृषक तथा सरसों हेतु 15 कृषकों सहित कुल 132 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। दोनों समितियों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में 23 अप्रैल 2026 से खरीदी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। समिति आमाटोला में अब तक 111 क्विंटल चना एवं 2.50 क्विंटल मसूर की खरीदी की जा चुकी है, वहीं समिति गोटाटोला में 5 क्विंटल चना खरीदा गया है। शासन द्वारा चना 5875 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 7000 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों 6200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है। खरीदी प्रारंभ होने के अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में इससे जिले में दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। पीएम-आशा योजना के तहत पहली बार समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीदी शुरू होने से किसानों में उत्साह का माहौल है। कृषि विभाग ने जिले के अन्य किसानों से भी योजना का लाभ लेने हेतु सहकारी समितियों में पहुंचकर पंजीयन कराने की अपील की है। अधिकारियों का मानना है कि इससे विशेष रूप से असिंचित क्षेत्रों में चना, मसूर एवं राई-सरसों जैसी फसलों के रकबे में वृद्धि होगी और किसानों का रुझान दलहन-तिलहन खेती की ओर बढ़ेगा।

– पंजीयन तिथि में वृद्धि

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पीएम-आशा योजना अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों के पंजीयन की तिथि में भी वृद्धि की गई है। सरसों फसल के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तथा चना फसल के लिए 15 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक किसान अपने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा संबंधित सहकारी समिति से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। कृषि विभाग ने अधिक से अधिक किसानों से योजना से जुड़ने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव जामगांव (एम) में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव जामगांव (एम) में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

रायपुर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का…

48 minutes ago
गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता

गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता

रायपुर  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की गीदम प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति ने तेंदूपत्ता विक्रय…

53 minutes ago
श्रेष्ठ नागरिक निर्माण का उपक्रम हैं शिक्षा के मंदिर: उच्च शिक्षा मंत्री परमार

श्रेष्ठ नागरिक निर्माण का उपक्रम हैं शिक्षा के मंदिर: उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री…

53 minutes ago
कृषि महोत्सव झाबुआ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑनलाइन किसानों से की चर्चा

कृषि महोत्सव झाबुआ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑनलाइन किसानों से की चर्चा

भोपाल  बलराम कृषि महोत्सव-2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को झाबुआ में बलराम कृषि…

1 hour ago
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने संभाली पर्यटन विकास की कमान, बैगा संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर और स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया विस्तार

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने संभाली पर्यटन विकास की कमान, बैगा संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर और स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया विस्तार

रायपुर राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षणराजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

1 hour ago