मोहला : पीएम सूर्य घर योजना के तहत बड़ी पहल, सोलर संयंत्रों में आगे रहा ग्राम मोहला

– जिले में “मॉडल सोलर विलेज” के चयन हेतु अहम बैठक, मॉडल सोलर विलेज के लिए ग्राम मोहला का चयन

          मोहला । जिले में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना अंतर्गत “मॉडल सोलर विलेज” के चयन को लेकर गतदिवस जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई।  बैठक में जिले के सबसे अधिक आबादी वाले 10 ग्रामों में से एक ऐसे ग्राम का चयन किया गया, जहां सर्वाधिक सोलर सिस्टम एवं रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत ग्राम मोहला को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने हेतु चयनित किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, समिति की अध्यक्ष कलेक्टर तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर सहित विद्युत विभाग के अधिकारी,  सदस्य मदन साहू, सदस्य अनिल गुप्ता, सदस्य हर्ष अटभैया और अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
        शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पहले जिले के 10 सबसे अधिक आबादी वाले ग्रामों का चयन किया गया था। इसके बाद 19 अगस्त 2025 से इन ग्रामों के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू की गई, जो 20 फरवरी 2026 को पूर्ण हुई। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना था।
        निर्देशों के अनुसार जिस ग्राम में प्रतियोगिता अवधि के दौरान सबसे अधिक सौर संयंत्र स्थापित किए गए, उसी का चयन मॉडल सोलर विलेज के रूप में किया जाना था। इसी क्रम में गतदिवस 24 मार्च को प्रतियोगिता समाप्ति के बाद जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
           अब चयनित ग्राम का विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट क्रेडा विभाग द्वारा तैयार किया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। अनुमोदन पश्चात केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कुल 2 करोड़ रुपये (1-1 करोड़) की राशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्राम मोहला को पूर्ण रूप से “मॉडल सोलर विलेज” के रूप में विकसित किया जाएगा। यह पहल न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूत करेगी।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

1 hour ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

1 hour ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

2 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

2 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

2 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

2 hours ago