मोहला : राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदल गई हरीश चंद्र पैंकरा की जिंदगी

– देशी गाय से कर रहे दुग्ध उत्पादन, घरेलू आवश्यकता हो रही पूरी

          मोहला ।  विकासखंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम खुर्सीटिकुल, ग्राम पंचायत परसाटोला निवासी श्री हरीश चंद्र पैंकरा की आजीविका में राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम ने उल्लेखनीय परिवर्तन लाया है। हरीश चंद्र पैंकरा विगत कई वर्षों से पशु पालन का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे थे। लेकिन सीमित उत्पादन के कारण उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता था।

      पशुधन विकास विभाग से राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद हरीश चंद्र ने अपनी देसी नस्ल की गायों में कृत्रिम गर्भाधान कराने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के तहत उन्होंने साहिवाल एवं गिर नस्ल के हिमीकृत वीर्य का उपयोग कराया। परिणाम बेहद सफल रहे उनकी गायों से उन्नत नस्ल की बछियाएं (एफ-1 एवं एफ एफ-2) जनरेशन जन्म लेने लगीं। समय के साथ जब ये बछिया गाय बनीं, तो इनके दुग्ध उत्पादन में वृद्धि देखने को मिली। बढ़ते उत्पादन ने हरीश चंद्र पैंकरा के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाया।

        अब उन्हें बाहर से दूध खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ती। घर पर ही पर्याप्त मात्रा में दूध उपलब्ध हो रहा है, जिससे उनके परिवार को दही, घी, मक्खन जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। इस प्रकार परिवार के लिए प्रोटीन और पोषण के स्रोत घर पर ही तैयार होने लगे हैं। राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम ने हरीश चंद्र पैंकरा को न सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त बनाया, बल्कि उन्हें पशुपालन के क्षेत्र में उन्नत और वैज्ञानिक पद्धति अपनाने की दिशा में भी आगे बढ़ाया। आज उनकी कहानी ग्रामीण क्षेत्र में पशुधन सुधार का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है, जो बताती है कि सही जानकारी और तकनीक अपनाने से ग्रामीण आजीविका कैसे मजबूत हो सकती है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

1 hour ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

1 hour ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

2 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

2 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

2 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

2 hours ago