छत्तीसगढ़

राजनंदगांव : डॉ रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं से छेरी छेरा में विकास के लिए कार्यकर्ताओं से संघर्ष मांगा

कोमल सिंह राजपूत के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता आभार हेतु रायपुर पहुंचे

राजनंदगांव l भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के नेतृत्व में आज सैकड़ो कार्यकर्ता रायपुर भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल तथा संगठन मंत्री पवन साय एवं स्पीकर हाउस में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को धन्यवाद देने पहुंचे।

 स्पीकर हाउस में खचाखच भारी हाल में डॉक्टर रमन सिंह ने पूर्व अध्यक्ष रमेश पटेल के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनका सम्मान किया तत्पश्चात पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं सचिन बघेल का भी गमछा पहनकर सम्मान किया और अपने उद्बोधन में उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत एवं महामंत्री सौरभ कोठारी को आने वाले समय में बेहतरीन टीम बनाने और बेहतरीन पारी खेलने का आव्हान किया। डॉ रमन सिंह ने कहा कि 15 वर्षों तक राजनांदगांव का समुचित विकास हुआ परंतु विगत 5 वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने राजनांदगांव के साथ सौतेला व्यवहार किया और विकास कार्य ठप हो गए अब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है और मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भाजपा में संगठन परिवर्तन की ओर है मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर आता है,ऐसे ही समय की दृष्टि से संगठन भी परिवर्तन करता है। 

 डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की पारंपरिक उत्सव छेरी छेरा का भी शुभ दिन है। और राजनांदगांव के विकास के लिए वे सभी कार्यकर्ताओं से छेरा छेरी के रूप में कुछ मांगना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के विकास के लिए मुझे भाजपा के पार्षद, महापौर, पंच, सरपंच और जनपद तथा जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में अपना योगदान दे ताकि डबल इंजन की सरकार के साथ राजनांदगांव एवं पूरे संसदीय क्षेत्र का समुचित विकास हम कर सकें। 

 नव नियुक्त अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने डॉ रमन सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को उन्होंने मौका दिया है, तो मैं विश्वास दिलाता हूं कि कार्यकर्ताओं के हित में काम करूंगा और वे विकास तथा जन सेवा के कार्यों को महत्व देंगे, इस अवसर पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को साकार करने का भी आश्वासन दिया, अंत में आभार प्रदर्शन नव नियुक्त जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भागचंद गीड़िया ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का भी स्वागत सम्मान किया गया।

kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

5 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

5 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

5 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

5 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

6 hours ago