राजनांदगांव | अक्षय तृतीया पर्व के बाद कल पहले सोमवार को मंडीप खोल गुफा खुलेगी। इसे एशिया की सबसे लंबी गुफाओं में एक माना जाता है।
पर्यटकों को शानदार अनुभव होगा। केसीजी जिले की इस प्राचीन गुफा में प्राकृतिक शिवलिंग है। एक पवित्र कुंड और श्वेत गंगा की धारा प्रवाहित होती है। यह गुफा साल में केवल एक बार खुलती है। सोमवार को गुफा सुबह 6 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।







