राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और प्रशिक्षक मृणाल चौबे ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ का लेवल-1 हॉकी कोचिंग कोर्स पास किया। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले हॉकी कोच बने। इस उपलब्धि से उनके करियर को नया आयाम मिला।
चौबे इससे पहले राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान पटियाला से स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा कर चुके हैं। उन्होंने इसमें शीर्ष स्थान हासिल किया था। वे अभी रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी के तहत युवा खिलाड़ियों को निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल रहा है। मृणाल चौबे ने छत्तीसगढ़ हॉकी, हॉकी इंडिया, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव, महालेखाकार कार्यालय रायपुर का आभार जताया। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव मनीष श्रीवास्तव ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कोच के रूप में अवसर दिया।
इससे इस उपलब्धि तक पहुंचने में मदद मिली। उन्होंने वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षकों भूषण साव, अनुराज श्रीवास्तव, मनीष गौतम, एनथ्रेन्स मिंज, तनवीर अकील के मार्गदर्शन को भी सफलता का आधार बताया। मृणाल चौबे ने कहा, खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देंगे। छत्तीसगढ़ हॉकी आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई सफलता हासिल करेगा।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…