राजनांदगांव : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का जिले के 34 परीक्षा केन्द्रों में हुआ आयोजन

– अपर कलेक्टर सीएल मार्कण्डेय ने किया विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर अपर कलेक्टर सीएल मार्कण्डेय ने आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिले में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले 11227 परीक्षार्थी के लिए कुल 34 परीक्षा केन्द्रों बनाए गए थे। अपर कलेक्टर ने केन्द्राध्यक्षों से परीक्षा संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा के संबंध में व्यापम द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर मनोज मरकाम, एसडीओपी दिलीप कुमार सिसोदिया उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। जिन्हें कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया था। व्यापम द्वारा जारी निर्देशानुसार परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम ढाई घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचने कहा गया था, ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व अर्थात सुबह 10.30 बजे परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल हुए।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करने कहा गया था, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने के उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति दी गई। फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित था। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी इत्यादि ले जाना पूर्णत: वर्जित था। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई करने तथा अभ्यर्थिता समाप्त करने कहा गया था। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा व परीक्षा समाप्त होने के आधा घंटा पूर्व बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षार्थी को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा जारी प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर उसका पालन आवश्यक रूप से करने के निर्देशित किया गया था।

kgnews

Recent Posts

CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने…

6 minutes ago
पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन…

11 minutes ago
छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के 8 निकायों में 31 एल्डरमैन नियुक्त, 11 महिलाओं को भी मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के 8 निकायों में 31 एल्डरमैन नियुक्त, 11 महिलाओं को भी मिली जिम्मेदारी

राजनांदगांव राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की आधिकारिक सूची जारी कर…

18 minutes ago
CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…

19 minutes ago
CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…

29 minutes ago
छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

रायपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा फेरबदल…

36 minutes ago