छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : आयुक्त ने राजस्व विभाग की समीक्षा मे वार्डवार वसूली की ली जानकारी

वार्डो में शिविर लगाकर वसूली करने, क्यू आर कोड से वसूली व सतप्रतिशत दुकान प्रीमियम जमा कराने के दिये निर्देश

राजनांदगांव। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर शासन लक्ष्य के अनुरूप हर माह वसूली के निर्देश दिये। उन्होंने वसूली के लिये वार्डो में शिविर लगाने तथा क्यू आर कोड से वसूली करने तथा शेष दुकानों की नीलामी कर निलाम दुकान का सतप्रतिशत प्रीमियम जमा कराने उपायुक्त मोबिन अली से कहा।
आयुक्त विश्वकर्मा ने समीक्षा में सहायक राजस्व निरीक्षकों से वार्डवार वसूली की जानकारी ली। उन्होंने नये डिमाण्ड के अनुसार वसूली करने के निर्देश दिये एवं कम वसूली पर कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, इस लिये लक्ष्य के अनुरूप वसूली करना है। उन्होंने क्यू आर कोड के माध्यम से वसूली की जानकारी ली, और उससे आने वाली समस्या से अवगत हुये। सहायक राजस्व निरीक्षकों ने कहा कि क्यू आर कोड से भुगतान पर पावती की दिक्कत आ रही है, क्योंकि भुगतान सीधे बैक खाते में जाता है, और हमे आमदनी बताने में कठिनाई होती है। इसी प्रकार मतदाता सूची में तथा पट्टा सर्वे में ड्यूटी लगने के कारण वसूली कम हुई है।
आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि क्यू आर कोड से राजस्व वसूली की शुरूवात है, शुरू में थोडी परेशानी होती है, बैक के साथ मिलकर व्यवस्था सुधारना है। उन्होंने कहा कि सप्ताह के अंत में बैक से स्टेटमेंट निकालकर वार्डवार देने की व्यवस्था की जावेगी, सुगम राजस्व वसूली तथा राजस्व वसूली बढ़ाने क्यू आर कोड की सुविधा करदाताओं को दी जा रही है। वर्तमान में मतदाता सूची का काम पूर्ण हो चुका है, अब राजस्व वसूली में ध्यान देवे, बडे बकायादारों की सूची तैयार कर नोटिस जारी करे, राजस्व उप निरीक्षक व राजस्व निरीक्षक की टीम के साथ वसूली करना सुनिश्चित करे, नहीं देने पर नल विच्छेदन की कार्यवाही करे। निर्धारित समय में अपने अपने वार्ड में पहुॅच वसूली करना सुनिश्चित करे, तथा चार बजे कार्यालय में आकर डिमाण्ड दुरूस्त करे।
आयुक्त विश्वकर्मा ने उपायुक्त व राजस्व प्रभारी मोबिन अली से कहा कि राजस्व वसूली के लिये वार्डो मे शिविर आयोजित करने की तैयारी करे, इसके अलावा कार्यालय में किसी भी वार्ड की वसूली के लिये काउंटर लगाकर वसूली कराना सुनिश्चित करंे, क्योकि कई करदाता कार्यालय में आकर भुगतान के लिये भटकते रहते है। उन्होंनें सहायक राजस्व निरीक्षकों से कहा कि सभी पुराने कर्मचारी है, और सभी को वार्डो की जानकारी है, उस आधार पर हर वर्ष वसूली की जा रही है, इसमें कठिनाई नही होनी चाहिये, एक प्लानिग कर वसूली करे। समय पर भुगतान करने वाले करदाताओं से पहले वसूली करे उस आधार पर अन्य करदाताओ को भी अवगत कराकर वसूली करे।
आयुक्त ने दुकानों की वसूली के संबंध में जानकारी लेकर कहा कि दुकानों की वसुली कम है,जबकि दुकानदार काबिज होकर मुनाफा कमा रहा है, उन्होंने दुकानों का किराया कडाई से वसूली के निर्देश दिये। जिन दुकानों की नीलामी हो गयी है, उन दुकानों का सत प्रतिशत प्रीमियम वसूली कर किराया चालू करावे। इसी प्रकार शेष दुकानों की नीलामी करावे। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहंी की जावेगी। बैठक में राजस्व  निरीक्षक, समस्त राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

7 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

8 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

8 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

8 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

8 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

9 hours ago