छत्तीसगढ़

CG : चंदन के लिए पीएम आवास सिर्फ ईंट सीमेंट से बना मकान नहीं, उनके पिता की यादों की निशानी है

म्बिकापुर,

एक घर किसी इंसान के जीवन में क्या मायने रखता है, यह तो कोई बताने वाली बात ही नहीं है, पर उस घर की अहमियत तब और बढ़ जाती है, जब उससे भावनात्मक लगाव हो जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना ने कई जरूरतमंदों को उनके सर पर छत दी है, पर चंदन के लिए पीएम आवास सिर्फ ईंट सीमेंट से बना मकान नहीं है, उनके पिता का आशीर्वाद और प्यार है, जो उनके पूरे परिवार पर मजबूती से बना हुआ है। लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खुटिया निवासी स्व. देवनाथ राम का भी सपना अपने परिवार के साथ सपनों के आशियाने में रहने का था। उनके नाम वर्ष 2024-25 में आवास स्वीकृत हुआ, जिसमें  1.20 लाख रुपए की सहायता उन्हें शासन से प्राप्त हुई।

देवनाथ के पुत्र चंदन सिंह बताते हैं कि हमारा पुराना घर कच्ची दीवारों, कच्ची छत वाला था। जिसमें हमेशा कुछ न कुछ समस्या बनी रहती थी। साफ-सफाई की ज्यादा आवश्यकता पड़ती थी, बारिश में घर में नमी बढ़ जाने से बच्चे अक्सर बीमार पड़ जाते थे। नया पक्का मकान बनाने के लिये उनके पास राशि का अभाव था। इस वातावरण में रहते हुए पिताजी के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी, परन्तु जैसे ही उन्हें पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाने के लिए शासन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत आवेदन किया और राशि भी स्वीकृत हुई। हालांकि घर बन जाने के कुछ समय बाद ही पिताजी का देहांत हो गया। पिताजी का सपना पूरे परिवार के साथ इस सपनों के आशियाने में रहने का था। वे तो नहीं रहे, परन्तु शासन की मदद से उन्होंने पक्के मकान के रूप में अपना आशीर्वाद हमें दिया। आज परिवार इस पक्के सुविधा युक्त मकान में पिताजी के यादों के साथ निवास कर रहा है।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को आज सुंदर, स्वच्छ, पक्के आवास में रहने की सुविधा मिल रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : सौतन की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, मोह माया से दूर जा रहा था पति …

CG : सौतन की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, मोह माया से दूर जा रहा था पति …

बालोद। जिले से पति पत्नी और सौतन से जुडी क़त्ल की ऐसी वारदात सामने आयी…

12 minutes ago
CG : 33 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट …

CG : 33 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33…

16 minutes ago
CG : मेन रोड में हाथियों की वजह से हुआ आवागमन ठप …

CG : मेन रोड में हाथियों की वजह से हुआ आवागमन ठप …

रायगढ़। जिले में हाथियों की संख्या 100 से ज्यादा है। ऐसे में एक जंगल से…

19 minutes ago
उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर

उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर

रायपुर  खीरे की व्यावसायिक खेती एक बेहद लाभदायक व्यवसाय है, जो 45 से 50 दिनों…

21 minutes ago
साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने बुनियादी शिक्षा सुधारों को…

46 minutes ago
30 जून तक 2 लाख 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

30 जून तक 2 लाख 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया…

1 hour ago