छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : आयुक्त विश्वकर्मा निकले रात्रि में सफाई देखने

बाजार क्षेत्र में समुचित सफाई के दिये निर्देश

दुकान की सीमा में समान रखने तथा डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाडी में कचरा डालने दुकानदारों को दिये समझाईस

राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने गोल बाजार क्षेत्र में रात्रिकालीन सफाई का जायजा लेकर सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान होटल व पान सेन्टर, दुकानदारो से अपने प्रतिष्ठान के आस पास विशेष सफाई रखने, कचरा डोर टू डोर कचरा गाडी मंे डालने तथा दुकान का समान सीमा अंदर रखने समझाईस दिये।
आयुक्त विश्वकर्मा रात्रि में सफाई व्यवस्था देखने निकले और सर्व प्रथम गोल बाजार क्षेत्र, जूनीहटरी,फल मार्केट, गुड़ाखू लाईन में चल रहे रात्रिकालीन सफाई का जायजा लिये, जायजा लेकर संबंधित ठेकेदार को सफाई में और सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहर का मध्य क्षेत्र होने के साथ साथ व्यवसायिक क्षेत्र हैै, जिसे ध्यान में रखते हुये सफाई का विशेष ध्यान रख जाये, नागरिकों एवं व्यापारियों से किसी प्रकार की शिकायत का मौका न आये, ऐसा कार्य किया जाये। इसके अलावा उन्होने व्यापारियों एवं नागरिकों से भी साफ सफाई व्यवस्था बनाये रखने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, कचरा रात्रिकालीन डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाडी में डालने समझाईस दी। उन्होने कहा कि सभी दुकानदार अपना समान दुकान की सीमा में रखे, सीमा से बाहर रखने पर यातायात प्रभावित होती है। उन्होंने फल विक्रेता, ठेला खोमचा वालो से भी कहा कि वे कचरा दुकान के समाने रोड में न डाले, अन्यथा अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही की जावेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is 10-768x1024.jpg

आयुक्त विश्वकर्मा ने मानव मंदिर चौक, गुरूद्वारा रोड, आम्बेडकर चौक, महामाया चौक एवं चौपाटी क्षेत्र में भी साफ सफाई का जायजा लिया और दुकानदार, ठेला खोमचा वालो से कचरा इधर उधर न फेकने, नाली में कचरा न डालने, झिल्ली पन्नी का उपयोग नही करने तथा कचरा निगम के कचरा गाडी में ही डालने समझाईस दिये। उन्हांेने कहा कि गंदगी फैलाने अन्यत्र कचरा फेकने पर जुर्माना लगाया जायेग और जप्ती की कार्यवाही की जावेगी।  उन्होेंने कहा कि आम्बेडर चौक से महामाया चौक तथा चौपाटी क्षेत्र में डोर टू डोर रात्रिकालीन कचरा संग्रहण चालू किया जा रहा हैं, इसके लिये मुनादी भी करायी जा रही है। अतः कचरा इधर उधर न डालकर कचरा गाडी में ही डाले।
आयुक्त विश्वकर्मा ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करे, साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी प्लास्टिक कैरी बैग के स्थान पर जूट से बने थैले का उपयोग करने तथा अपने घर व उसके आस पास साफ सफाई रखने कचरा, डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाडी में ही डालने की अपील की है। 

kgnews

Recent Posts

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

57 seconds ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

34 minutes ago
CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

बस्तर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण…

34 minutes ago
CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई…

42 minutes ago
CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

जगदलपुर। बस्तर के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन जगदलपुर की तस्वीर तेजी से बदल रही है।…

45 minutes ago
CG : शराब पार्टी में दोस्त की हत्या का खुलासा, दो नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार …

CG : शराब पार्टी में दोस्त की हत्या का खुलासा, दो नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में…

48 minutes ago