राजनांदगांव । दंडकारण्य के माड डिवीजन प्रेस युनिट के ईनामी कमांडर ने अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को मोहला, मानपुर- अम्बागढ़, चौकी एसपी के समक्ष आत्मसर्पण कर दिया। नक्सली कमांडर और उसकी पत्नी पर 5- 5 लाख रुपए का ईनाम घोषित था।
नक्सल दंपत्ति संगठन के विचारों से मोहभंग, निराशा और संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के चलते दोनों ने पुलिस के समक्ष आत्मसर्पण किया।
मिली जानकारी के अनुसार, आईजी दीपक झा के मार्गदर्शन में एसपी वायपी सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे माओवादी उन्मुलन अभियान के तहत और शासन की नई पुनर्वास व आत्मसर्पण नीति योजना से प्रभावित होकर दण्डकारण्य के माड डिविजन प्रेस युनिट के कमांडर पवन तुलावी उर्फ सोमलाल ने अपनी पत्नी पायके ओयाम के साथ आत्मसर्पण किया है।
समर्पित नक्सली पवन तुलावी मोहला- मानपुर जिले के मदनवाड़ा क्षेत्र के दोरदे गांव का रहने वाला है और एरिया कमेटी सदस्य माड़ डिविजन प्रेस यूनिट कमांडर के रूप में कार्यरत था।
पवन वर्ष 2008 में मदनवाड़ा-कोडेकुर्से एलओएस में भर्ती होने के बाद वर्ष 2009 से 2012 पल्लेमाड़ी एलओएस में कार्य किया।
वर्ष 2013 से 2019 तक में माड़ डिविजन के जनताना सरकार में शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए वर्ष 2016 में एसीएम के पद पर पदोन्नत किया गया। वर्ष 2020 से समर्पण होने तक माड डिविजन प्रेस युनिट कमांडर के रूप में काम कर रहा था।
पत्नी प्लाटून नं. 16 की थी पीपीसीएम
वहीं उसकी पत्नी पायके ओयाम बीजापुर के ताडबलला की रहने वाली है और प्लाटून नं. 16 की पीपीसीएम रही। वर्ष 2011 में इंद्रावती एरिया में चेतना नाट्य मंच में कार्य किया। वर्ष 2012 में जनताना सरकार स्कूल ग्राम रेकावाही में पढ़ाई करेन के बाद वर्ष 2014 में केंद्रीय कमेटी और पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू उर्फ भूपति की सुरक्षा गार्ड की सदस्या के रूप में काम की। वर्ष 2018 में प्लाटून नं. 16 में ट्रांसफर किया गया।
रायपुर। राजधानी के बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे उत्कृष्ठ हिन्दी-इंग्लिश स्कूल के छात्रों और उन्हें लेने…
जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में संचालित समृद्धि…
बालाघाट में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बनी जीवनरक्षक 16 ग्रामीणों को…
➡️ भूमि के क्रय -विक्रय पर लगा प्रतिबंध हटेगा, सड़क भी बनेगी राजनांदगाँव, 4 जुलाई।…
भोपाल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन…
Chhuikhadan थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों…