राजनांदगांव | छुईखदान थाना क्षेत्र के उदयपुर में राजा स्व. देवव्रत िंसंह के पैलेस में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर आत्मत्या कर ली। घटना सोमवार शाम करीब 5.30 बजे की है। आईजी बालाजी राव सोमावार ने घटना की पुष्टि की है।
छुईखदान पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वाला जवान कृपाचंद सोनवानी है। जो छग आर्म्स फोर्स के 6 वी बटालियन का जवान था। कृपाचंद भिलाई का रहने वाला है। जिसे उदयपुर में पैलेस की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। सोमवार शाम ड्यूटी के दौरान ही जवान ने अपनी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालाकि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घटना के बाद छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से शव को मर्चुरी भेजा गया है। बता दें कि राज परिवार में विवाद के बाद स्व. राजा देवव्रत सिंह के खैरागढ़ व उदयपुर के पैलेस को प्रशासन ने सील कर दिया है। जिसकी सुरक्षा और निगरानी के लिए जवान तैनात किया गया है। छुईखदान पुलिस आत्महत्या के कारण की जांच कर रही है।
गरियाबंद । भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान…
गरियाबंद । प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब 24 जुलाई शुक्रवार को…
गरियाबंद । राजिम तहसील के ग्राम सुरसाबांधा में प्रस्तावित नवीन फूड पार्क की स्थापना के…
रायपुर। किसानों की मांग के अनुरूप अभी भी खाद सोसायटियों तक नहीं पहुंच रहा और…
एम्स भोपाल में ऑल इंडिया रैंक 8 का प्रवेश, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी को मिली नई प्रतिभा…
बालोद। जिले से बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया…