राजनांदगांव : उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा पे्रक्षकों एवं फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण
– छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (एमबीएसआई 26) 2026 का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। राजनांदगांव जिले में इस परीक्षा हेतु कुल 99 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 24 हजार 185 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को जिले में सुचारू, शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं नकल-मुक्त संचालन के उद्देश्य से आज जिला पंचायत सभाकक्ष में परीक्षा प्रेक्षकों एवं फ्लाइंग स्क्वॉड टीम का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों एवं निगरानी व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रेक्षकों एवं फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को निर्देशित किया गया कि वे परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही केंद्राध्यक्षों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश समय सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुसार परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 9.30 बजे के बाद पूर्णत: बंद कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों के लिए जारी निर्देशों के अनुसार उन्हें परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन करने, परीक्षा दिवस पर कम से कम 2 घंटे पूर्व केंद्र में उपस्थित होने तथा प्रवेश पत्र एवं मान्य फोटो पहचान पत्र साथ लाने के लिए कहा गया है। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के साधारण वस्त्र पहनकर आने तथा केवल काला या नीला बॉल पेन उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। अनुचित साधनों का प्रयोग पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, फ्रिस्किंग अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। कलेक्टर ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सभी निर्देशों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे तथा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।
बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…