राजनांदगांव उपरवाह , उपरवाह क्षेत्र में होली का पर्व पारंपरिक उत्साह, आस्था और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया गया। 2 मार्च को होलिका दहन के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय उत्सव में बुधवार को रंगों की होली के साथ हुआ। क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
उपरवाह, तिलई, पदुमतरा, घुमका, सलोनी, बघेरा, मोहंदी, हरडुवा, भाठागांव,जोरातराई, खैरझिटी, बरबसपुर, मुड़पार, डुड़िया, गिधवा, परेवाडीह, जराही, परसबोड, गोपालपुर, अउरदा, रिवागहन, करेला, कांकेतरा, बरगाही सहित पूरे क्षेत्र में इस बार होलिका दहन को लेकर पर्यावरण संरक्षण का विशेष संदेश दिया गया।
कई स्थानों पर परंपरागत लकड़ी के स्थान पर गोबर से निर्मित कंडों का उपयोग कर होलिका दहन किया गया। इस उद्देश्य प्रदूषण कम करना और पेड़ों को कटने से बचाना है, जिसे स्थानीय श्रद्धालुओं ने सराहा। होलिका दहन पर मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने गुलाब की पंखुड़ियों और गेंदे के फूलों से होली खेली। प्राकृतिक रंगों और गुलाल से तिलक लगाकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर अपने आराध्य के साथ गुलाल उड़ाकर रंगोत्सव मनाया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विधि-विधान से होलिका का पूजन किया।
डोंगरगांव| आईसेक्ट कम्प्यूटर एजुकेशन देवरी के छात्र-छात्राओं ने होली महोत्सव का आयोजन किया। यह उत्सव समाज में एकता, प्रेम, और भाईचारे का संदेश फैलाने के उद्देश्य किया गया। संस्था के संचालक भरत देवांगन ने बताया िक हमारा उद्देश्य इस महोत्सव के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाकर भाईचारे को मजबूत करना है। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राएं व समस्त शिक्षक शामिल थे।
पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद, अप्रिय घटना नही ं हुई होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए थे। घुमका, सोमनी, चिखली,जालबांधा, ठेलकाडीह पुलिस ने दिनभर पेट्रोलिंग करते रही। होली के मौके पर उपरवाह क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटी। क्षेत्र के बाजारों में होली से पहले रंग-गुलाल, पिचकारियों और शक्कर से निर्मित माला वाली मिठाइयों की दुकानें सजी रही। बच्चे और युवा होली पर्व को लेकर विशेष रूप से उत्साहित नजर आए। अलग-अलग इलाकों में नगाड़ा-बाजा की दुकानें भी लगी थीं।
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…
रायपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा फेरबदल…
धमतरी। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए निरीक्षक,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक)…
बिलासपुर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा से जुड़े…