राजनांदगांव पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक 11 दिसंबर को रखी गई है। बैठक ठाकुर प्यारेलाल स्कूल परिसर के पेंशनर्स एसोसिएशन के भवन में सुबह साढ़े 12 बजे से शुरू होगी। जिला महासचिव जीआर देवांगन ने बताया कि इस बैठक में नई सरकार को अपना मांग पत्र प्रेषित करने, नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करवाकर सम्मान पत्र भेंट करने व अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
Home »




