राजनांदगांव , कलार समाज जिला राजनांदगांव ने जिला कार्यकारिणी की विशेष बैठक की। बैठक में सामाजिक बुराइयां एवं कुरीतियों को दूर करने का प्रस्ताव पारित किया गया। कलार समाज के मूल भावनाओं और उद्देश्यों को आधार मानते हुए महिलाओं व युवाओं की भागीदारी बनाने, विधवा महिलाओं को समस्त सामाजिक अधिकार व न्याय प्रदान करने तथा समाज को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है विधवा महिला अपने बच्चों के विवाह में मौर सौंपेगी। अन्य वैवाहिक व शुभ कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा सकेगी।
बेटी का पाणीग्रहण गोधुलि बेला में ही संपन्न कराने ठोस निर्णय लिया गया है। समाज के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता लेकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सामाजिक व्यवस्था में मृत्युभोज बहुत बड़ी बाधा है।
सर्व सम्मति से मृत्युभोज पर समाज ने अहम व ऐतिहासिक फैसला लेते हुए समाज में किसी की मृत्यु होने पर भोजन में मीठा, पूड़ी-बड़ा के स्थान पर सादा भोजन कराने का निर्णय लिया है। प्रांतीय संरक्षक दीपक जड़सेना, संरक्षक चंद्रिका डड़सेना, जिलाध्यक्ष शिव डड़सेना, गंगाराम सिन्हा, निर्मला सिन्हा, मोतीराम सिन्हा ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।
बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…
रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…
सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…
सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…
बीजापुर । बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में…