राजनांदगांव : कलेक्टर ने जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली

– शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्र्गत ऋण वितरण पर दिया जोर
– कलेक्टर ने हितग्राहियों को समय पर ऋण का वितरण नहीं करने पर बैंकर्स के प्रति नाराजगी जाहिर की
– हितग्राहियों को समय पर ऋण का वितरण करने के दिए निर्देश
– परिणाम मूलक कार्य करते हुए कार्यों में गति लाने कहा


राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य की बेहतरी के लिए उन्हें अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद ऋण लेकर अपना व्यवसाय एवं लघु उद्यम प्रारंभ करते है। ऐसे में उनके प्रकरणों पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार करते हुए उन्हें अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत लंबित प्रकरणों को देखते हुए नाराजगी जाहिर करते हुए बैंकर्स से कहा कि इस कार्य में रूचि लेते हुए ऋण स्वीकृति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शासन की ऐसी महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से जनमानस के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना के तहत लघु उद्यमियों को ऋण प्रदान कर प्रोत्साहित करें। उन्होंने बैंकर्स से विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदनों के निरस्त होने के कारणों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में एक सप्ताह के भीतर प्रगति लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में कार्य की धीमी प्रगति के प्रति नाराजगी जाहिर की तथा इसमें सुधार लाने के लिए कहा।


कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वसहायता समूह को व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए ऋण प्रदान करें। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति करने के लिए कहा। उन्होंने इस दिशा में परिणाम मूलक कार्य करते हुए कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। बैंकवार शासन के विभिन्न योजनओं के तहत प्रदान किए जाने वाले ऋण के संबंध में जानकारी ली। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न उद्यमों के लिए महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को ऋण देकर उन्हें प्रोत्साहित करें। उन्होंने उनके बैंक लिंकेज तथा आवेदनों के अस्वीकृति के कारणों के संबंध में चर्चा की। बैठक में अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, लीड बैंक ऑफिसर मुनीष शर्मा, डीडीएम नाबार्ड मनोज नायक प्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर सदानंद बासके सहित अन्य अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क  दूरस्थ गांवों…

18 minutes ago
धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’

धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’

धार  स्‍थानीय मोतीबाग चौक में आयोजित विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा…

23 minutes ago
लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान

लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान

रायपुर  देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में  जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव…

25 minutes ago
पूर्व आबकारी आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, राहत के साथ लगीं शर्तें

पूर्व आबकारी आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, राहत के साथ लगीं शर्तें

रायपुर  सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार 25 मई 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन…

38 minutes ago
गढ़चिरौली में माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में जमीन के नीचे छिपा था जखीरा

गढ़चिरौली में माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में जमीन के नीचे छिपा था जखीरा

रायपुर  नक्सल मोर्चे पर मुस्तैद सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ एक और बड़ी और…

56 minutes ago
बहू की सड़क हादसे में मौत, कोर्ट ने सास को दिलाया ₹18 लाख का मुआवजा

बहू की सड़क हादसे में मौत, कोर्ट ने सास को दिलाया ₹18 लाख का मुआवजा

बिलासपुर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की पीठासीन अधिकारी मनीषा ठाकुर की अदालत ने सड़क हादसे…

1 hour ago